Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: स्थायी कर्मी योजना से लाभान्वित हुए महाविद्यालय के 9 जनभागीदारी कर्मचारी

admin

Fri, Mar 1, 2024
जन भागीदारी अध्यक्ष अंकित सोनी की विशेष उपस्थिति में स्थायी कर्मी का दर्जा दिया गया जुन्नारदेव ---- शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की जन भागीदारी निधि से महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को जन भागीदारी की बैठक में गुरुवार को स्थाई कर्मी का दर्जा प्रदाय किया गया है। शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव जन भागीदारी अध्यक्ष अंकित सोनी की अध्यक्षता में बैठक के दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ वायके शर्मा, जन भागीदारी प्रभारी डॉ एसके शेण्डे, जन भागीदारी सदस्य अशोक जुनेजा, राहुल निरापुरे, अनिल पाटिल, महाविद्यालय स्टाफ से प्रो आरके चंदेल सहित जन भागीदारी के अन्य सदस्य और महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था। बैठक के एजेंडा में जन भागीदारी मध्य से कार्यरत 9 कर्मचारियों को शासन के आदेश अनुसार स्थाई कर्मी योजना से लाभान्वित किया गया है कर्मचारियों ने स्थाई कर्मी होने पर जन भागीदारी अध्यक्ष सहित समस्त स्टाफ का फूल माला से स्वागत कर सभी का मुंह मीठा कराया। जन भागीदारी से कार्यरत कर्मचारियों ने स्थाई कर्मी होने पर जन भागीदारी अध्यक्ष सहित महाविद्यालय प्राचार्य एवं जन भागीदारी कर्मचारियों के लिए गठित की गई समिति के सदस्य डॉ एके टांडेकर, प्रो आरडी वाडिवा, प्रो आर के चंदेल, डॉ रश्मि नागवंशी को धन्यवाद प्रेषित किया है। स्थायी कर्मी योजना से लाभान्वित हुए महाविद्यालय के 9 जनभागीदारी कर्मचारी गौरतलब हो कि महाविद्यालय में जन भागीदारी मद से कर्मचारी लगभग 10-15 और 20 वर्षों से कार्यरत है इतनी लंबी अवधि से कार्यरत होने के बाद भी उन्हें स्थाई कर्मी का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा था महाविद्यालय प्राचार्य और जन भागीदारी अध्यक्ष सहित स्टाफ और समिति सदस्यों के प्रयास के बाद जन भागीदारी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी का लाभ प्राप्त हुआ है। स्थायी कर्मी योजना से लाभान्वित करने वाला जिले का पहला महाविद्यालय बना जुन्नारदेव कॉलेज ---- शासन के आदेश मई 2023 में ही जारी हो चुके थे छिंदवाड़ा जिले में शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव पहली महाविद्यालय है जिसमें स्थाई कर्मी के आदेश जारी किए हैं इसमें मुख्य रूप से जन भागीदारी समिति की सकारात्मक सोच और महाविद्यालय प्रबंधन की सकारात्मक पहल के बाद कर्मचारियों के हित में फैसला लिया गया है शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव में कार्यरत जन भागीदारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विजय मालवीय ने छिंदवाड़ा जिले के अन्य महाविद्यालय के प्राचार्य से भी जन भागीदारी कर्मचारियों को स्थाई कर्मी योजना का लाभ दिलाए जाने की अपील की है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन