Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्य प्रदेश न्यूज़: इंदौर में एक शख्स Green Fungus से संक्रमित मिला,जानिए क्या है ग्रीन फंगस

admin

Wed, Jun 16, 2021
मध्य प्रदेश न्यूज़: इंदौर में एक शख्स Green Fungus से संक्रमित मिला।जानिए क्या है ग्रीन फंगस

कोरोना वायरस से ठीक हुए कई मरीजों को अब एक नया फंगस अपने चपेट में ले रहा है।ब्लैक, व्हाइट,येलो के बाद अब Green Fungus नाम का खतरनाक संक्रमण सामने आया है। इंदौर में एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया है कि कोरोना से ठीक हुए एक मरीज में ग्रीन फंगस की सूचना मिली है। डॉक्टर ने बताया कि उसे इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है।  

श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SAIMS) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ रवि डोसी ने कहा कि कोरोना से ठीक हुए मरीज का परीक्षण इस संदेह में किया गया कि कहीं उसे ब्लैक फंगस न हो. लेकिन इसके बजाय उनके साइनस, फेफड़े और रक्त में Green Fungus(एस्परगिलोसिस) का संक्रमण पाया गया। डॉ दोसी ने कहा कि कोविड-19 से ठीक हुए लोगों में ग्रीन फंगस संक्रमण की प्रकृति अन्य रोगियों से अलग है या नहीं, इस पर और अधिक रिसर्च की जरूरत है।

इस आदमी को लगभग दो महीने पहले एक स्थानीय अस्पताल लाया गया था, उस दौरान इसके फेफड़े लगभग 100 प्रतिशत कोरोना से संक्रमित थे. मरीज को एक महीने तक आईसीयू में रखा गया वहीं इसका इलाज किया था। डॉक्टर ने कहा, "मरीज ठीक हो गया। लेकिन फिर उसे नाक से खून बहने लगा और तेज बुखार होने लगा। वजन कम होने के कारण वह काफी कमजोर भी हो गया था।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन