Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पीएम की अमीरात और कतर की दो-दिवसीय यात्रा आज से शुरू

admin

Tue, Feb 13, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की दो दिनों की यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच सामरिक साझेदारी आगे बढ़ाने तथा मजबूत करने पर चर्चा करेंगे और आपसी हितों के क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

पिछले आठ महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के साथ यह पांचवीं बैठक होगी। नई दिल्ली में विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से भी भेंट करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेंगे और वहां विशेष बीज वक्‍तव्‍य भी देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर ‘बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था’ मंदिर का उद्घाटन करेंगे। वे अबू धाबी की ज़ायेद स्‍पोर्ट्स सिटी में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की संयुक्‍त अरब अमीरात की यह सातवीं यात्रा है और पिछले आठ महीनों में तीसरी यात्रा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन