Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारतीय की बेटी सिरीशा बांदला ने रचा इतिहास,अंतरिक्ष मे जाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं सिरीशा

admin

Tue, Jul 6, 2021
भारतीय की बेटी सिरीशा बांदला ने रचा इतिहास,अंतरिक्ष मे जाने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं सिरीशा

हम आये दिन आपको ऐसी खबर बताते रहतें हैं जिससे न सिर्फ आपको बल्कि हमको भी भारतीय होने और गर्व होता है।न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में रह रहे भारतीय आये दिन कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे भारत का नाम पूरी दुनिया मे रोशन होता है।अभी कुछ दिन पहले ही खबर आई थी की भारतीय मूल के अभिनव मिश्रा ने 12 साल की उम्र में शतरंज में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीत कर इतिहास रचा था।अब एक इस बार भारत के बेटी ने भारत का नाम ऊंचा किया है।दरअसल भारत की बेटी सिरीशा बांदला जल्द ही अंतरिक्ष की सैर पर जाने वालीं है।

11 को अंतरिक्ष की सैर ओर जाएंगी सिरीशा

कल्पना चावला के बाद अंतरिक्ष जाने वाली दूसरी भारतवंशी महिला होंगी सिरीशा बांदला।वे 11 जुलाई को रिचर्ड ब्रानसन की स्पेस कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरेंगी।बता दें कि सिरीशा वर्जिन गैलेक्टिक(Virgin Galactic) के अंतरिक्ष यान वर्जिन ऑर्बिट के पाँच सदस्यीय दल यूनिटी 22 का हिस्सा हैं।इसके साथ कि सिरीशा कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशन्स की वाईस प्रेसिडेंट भी हैं।

आंध्रप्रदेश में हुआ था सिरीशा बांदला का जन्म

सिरीशा बांदला का जन्म भारत के आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था।सिरीशा पाँच वर्ष की उम्र में अपने माता पिता के संग अमेरिका चली गईं थी।रिपोर्ट्स के मुताबिक सिरीशा अमेरिका के टेक्सास में पली-बढ़ीं और उन्होंने Purdue University से एरोनॉटिकल-एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बैचलर्स की पढ़ाई की।इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने George Washington University से MBA किया।परिवार वालों और गुंटूर के लोगों को सिरीशा कि इस कामयाबी पर बेहद खुशी व गर्व है।

Read Also:

अमेरिका की बड़ी भूल,अमेरिकी बेस,तोप और कई बख्तरबंद गाड़ियों पर तालिबान का कब्जा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन