Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : रसोड़ा - बसना विकासखंड के ग्राम रसोड़ा* में सड़क के बीच आइसक्रीम वाहन खड़ा कर व्यापार किए जाने को लेकर नाराजगी

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Thu, May 7, 2026

बसना विकासखंड के ग्राम रसोड़ा में सड़क के बीच आइसक्रीम वाहन खड़ा कर व्यापार किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिव शक्ति आइसक्रीम से जुड़े लोग मुख्य मार्ग पर वाहन खड़ा कर व्यवसाय कर रहे हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर वाहन खड़ा होने से अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समझाइश देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। गांव के लोगों ने बताया कि स्कूल समय और बाजार के दौरान यहां भीड़ अधिक रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब उन्हें सड़क किनारे वाहन लगाने के लिए कहा गया, तो संबंधित लोगों द्वारा उल्टा जवाब दिया गया और विवाद की स्थिति बन गई। इससे गांव में नाराजगी का माहौल देखा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक सड़क पर इस तरह व्यवसाय करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने तथा सड़क पर बाधा बन रहे वाहनों को हटाने की मांग की है। साथ ही नियमित निगरानी की भी मांग उठाई गई है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

फिलहाल मामले को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन