Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बसना थाना पर सांठगांठ व लेन देन कर कार्यवाही न करने का आरोप : नौ वर्षों से बसना थाना में दिये गए आवेदन पर कार्यवाही न होने से पीड़ित हेमलाल नायक परेशान

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Mon, Mar 23, 2026

आपसी लेन-देन के मामले से विवाद गहराया

बसना - ग्राम रसोड़ा निवासी हेमलाल नायक ने बताया कि उनके ही ग्राम के निवासी जगदीश साहू के साथ आपसी लेन-देन

का मामला था जिसपर जगदीश साहू द्वारा मुझे डरा धमका कर मेरे से ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर करवा कर ले लिया गया जिसकी शिकायत थाना बसना में मेरे द्वारा वर्ष 2017 में की गई जिसके पश्चात जगदीश साहू द्वारा अपने मित्र महासमुंद निवासी शंकर होता के साथ मिलकर चार लाख पचास हजार की राशि डालकर ट्रायल कोर्ट महासमुंद में प्रकरण दर्ज करवाया गया जिसके बाद हेमलाल नायक द्वारा सत्र न्यायालय महासमुंद में रिविजन दर्ज करवाया गया जिसमें न्यायालय द्वारा बसना थाने से केस डायरी मंगवाई गई जिस पर थाना द्वारा केश डायरी पेश नहीं किया गया एवं ट्रायल कोर्ट में हेमलाल नायक को फरार दर्शाकर वारंट करवा दिया गया जबकि हेमलाल नायक फरार न हो कर अपने घर रसोड़ा में ही था इसी बीच अचानक से लगभग दो वर्ष बाद 19 नवंबर 2019 को रात्रि तीन बजे बसना थाना द्वारा उनके घर से गिरफ्तार कर अपराधी के भांति कोर्ट में पेश किया गया जहां हेम लाल नायक को ट्रायल कोर्ट से तुरंत बरी कर दिया गया बरी होने के बाद भी हेमलाल नायक को कथित तौर पर जगदीश साहू के कहने पर बसना थाना से सांठ गाँठ होने के कारण जबरदस्ती दो रात तीन दिन तक बसना थाना में बैठाया गया मीडिया ट्रायल होने से समाज में हेमलाल नायक यानि मेरी छवि धूमिल किया गया इतना होने के बाद भी मेरे द्वारा न्याय की उम्मीद में शासन प्रशासन से मेरे द्वारा लगातार आवेदन निवेदन किए जाने की सूचना जगदीश साहू को मिलने पर जगदीश साहू द्वारा मेरे आजीविका का साधन मेरे पैथोलॉजी लैब को षडयंत्र पूर्वक बंद करवाया दिया गया जिससे मेरे और मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई जिससे के मैं और मेरे परिवार मानसिक प्रताड़ना में आ गए है मेरे द्वारा थाना बसना में दिये आवेदन पर कार्यवाही को लेकर आज पर्यंत तक आवेदन किया जा रहा है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही न होना बसना थाना का जगदीश साहू से सांठ गाँठ व मिली भगत होने के संदेह के घेरे में आता है जबकि अपराध संज्ञेय प्रकृति का है मेरा शासन प्रशासन से मीडिया के माध्यम से निवेदन है कि मेरे आवेदन पर उचित कार्यवाही कर अविलंब एफ आई आर दर्ज़ कराने की कृपा करेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन