Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी- अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम का बड़ा प्रहार : वार्डों में कड़ी नजर रखें उपयंत्री, अवैध निर्माणों पर दर्ज कराएं FIR सख्त निर्देश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Wed, Mar 11, 2026

*अवैध कॉलोनियों पर नगर निगम का बड़ा प्रहार: निगमायुक्त के सख्त निर्देश*

*वार्डों में कड़ी नजर रखें उपयंत्री, अवैध निर्माणों पर दर्ज कराएं FIR'*

कटनी / नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह उग रहीं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध प्रशासन ने अब आर-पार की जंग छेड़ दी है। निगमायुक्त तपस्या परिहार ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध जारी अभियान को न केवल निरंतर रखा जाए, बल्कि इसमें तेजी लाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अब किसी भी वार्ड में नई अवैध कॉलोनी विकसित नहीं होनी चाहिए, इसके लिए क्षेत्रीय उपयंत्रियों की जवाबदेही तय की गई है।

*लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार, चलेगा बुलडोजर*

समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने पूर्व में चिन्हित अवैध कॉलोनियों के लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि जिन मामलों में जांच पूरी हो चुकी है, उनमें तत्काल नियमानुसार FIR दर्ज कराई जाए। साथ ही, अवैध रूप से खड़ी की गई संरचनाओं (बाउंड्री वॉल, सड़क या मकान) को ध्वस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए बड़ा कदम*

अक्सर अनभिज्ञता के कारण आम नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीद लेते हैं और बाद में उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए निगमायुक्त ने आदेश दिया है कि अवैध घोषित कॉलोनियों के वार्ड, क्षेत्र और खसरा नंबर की जानकारी सार्वजनिक की जाए।

आम सूचना के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाए कि वे इन क्षेत्रों में निवेश न करें।

कॉलोनियों में हो रहे नवीन निर्माणों को तत्काल नोटिस जारी कर काम रुकवाया जाए।

*"हमारा उद्देश्य शहर का व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। उपयंत्री अपने-अपने वार्डों में कड़ी निगरानी रखें। यदि कहीं भी अवैध प्लॉटिंग पाई जाती है, तो तत्काल कार्यवाही करें। जनता को भी जागरूक किया जा रहा है ताकि वे भू-माफियाओं के जाल में न फंसें।"*

*तपस्या परिहार,

निगमायुक्त*

Tags :

katni

katninews

नगर निगम कटनी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन