Sun 10 May 2026

ब्रेकिंग

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सोने के साथ अब कटनी के बड़वारा में डोलोमाइट के भंडार-ब्लॉक्स आरक्षितरोजगार और आधुनिक खनन प्रबंधन का कटनी बनेगा राष्ट्रीय

अवैध गांजा तस्कर को थाना रंगनाथनगर पुलिस ने 2 किलो 918 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Sat, May 9, 2026

बसना कृषि उपज मंडी में वर्षों बाद रबी फसल धान की खरीदी सोमवार 11 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। मंडी परिसर में खुली बोली के माध्यम से व्यापारियों द्वारा धान खरीदी प्रारंभ किए जाने के निर्णय से क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल है। किसानों का कहना है कि इससे उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ सुरक्षित भुगतान की सुविधा भी प्राप्त होगी।

दरअसल पिछले कई वर्षों से बसना मंडी प्रांगण में रबी धान की नियमित खरीदी बंद थी। इसके चलते किसान मजबूरी में व्यापारियों को सीधे 1400 से 1600 रुपए प्रति क्विंटल की कम दर पर धान बेचने को विवश थे। किसानों का आरोप था कि खुले बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं होने से उन्हें लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा था, जिससे आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी समस्या को लेकर शनिवार 09 मई 2026 को बड़ी संख्या में किसान बसना कृषि उपज मंडी पहुंचे और अधिकारियों को आवेदन सौंपकर तत्काल रबी धान खरीदी शुरू कराने की मांग की। किसानों ने शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुरूप खरीदी सुनिश्चित करने की बात कही ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

किसानों की मांग पर मंडी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए बताया कि सोमवार 11 मई से मंडी प्रांगण में खुली बोली के माध्यम से धान खरीदी शुरू की जाएगी। साथ ही किसानों से अधिक से अधिक मात्रा में मंडी में धान लाने की अपील भी की गई। मंडी प्रशासन ने कहा कि अब तक केवल सौदा पत्रक के माध्यम से धान खरीदी संचालित हो रही थी, जबकि खुली बोली व्यवस्था बंद थी। इससे किसानों को कई बार भुगतान संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने किसानों को सलाह दी कि वे निजी सौदों के बजाय मंडी के माध्यम से ही अपनी उपज बेचें, ताकि भुगतान सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से मिल सके।

किसान उग्रसेन साखरे सहित दर्जनों किसानों ने मंडी प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्षों बाद मंडी परिसर में रबी धान खरीदी शुरू होना किसानों के हित में बड़ा कदम है। किसानों ने उम्मीद जताई कि खुली बोली शुरू होने से उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख रूप से उग्रसेन साखरे, केशव साव,मिनकेतन, धर्मानंद, सोनसाय, पुरणोंनंद,भुवनेश्वर,मुकुंद, निर्मल,चित्रसेन,सुखराम, संतोष,छवि, छात्रपल,लोकनाथ, उदे राम,धनेश्वर, दिगंबर,रामनाथ, प्रीतम,जागेश्वर,चक्रधर,भूषण सहित सैकड़ो किसान उपस्थिति रहे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन