Fri 10 Jul 2026

ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची जारी होते ही ग्राम पंचायत डिठवारा में हंगामा खड़ा हो गया।

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सीमांकन के लिये सभी आवेदन लोक सेवा केन्द्रों पर ही लिये जायें:- कलेक्टर संदीप जी.आर.

admin

Tue, Aug 20, 2024

सागर/ कलेक्टर संदीप जी. आर. ने आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में सीमांकन से संबंधित आवेदनों का निराकरण करते हुए निर्देश दिए हैं कि सीमांकन से संबंधित सभी आवेदन लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से लिए जाएं जिससे आवेदनकर्ता को समय-सीमा में सेवा का लाभ मिल सके। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि वे तहसील कार्यालय में सीमांकन से संबंधित आवेदन स्वीकार न करें।

उल्लेखनीय है कि, मध्य प्रदेश शासन के लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सीमांकन से संबंधित सभी आवेदनों का निराकरण 30 दिवस की समय सीमा में किया जाता है। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को हिदायत दी है कि सीमांकन के लिये सभी आवेदन लोक सेवा केन्द्रों पर ही लिये जायें। कोई भी राजस्व अधिकारी या पटवारी तहसील कार्यालय में आवेदन स्वीकार न करे। उन्होंने कहा कि सीमांकन के मामले में गंभीरता से कार्य करना है।

कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सीमांकन के मामले 30 दिन की समयावधि में हर हाल में निराकृत किये जायें। बैठक में अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन