Thu 09 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

पीएम श्री स्कूल चनाट मे केंद्र एवं जिला के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों के साथ किया न्योता भोज

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: दुबई के जेबेल अली पोर्ट पर हुआ भयंकर धमाका,आस पास के इलाके में दहसत

admin

Fri, Jul 9, 2021
दुबई के जेबेल अली पोर्ट पर हुआ भयंकर धमाका,आस पास के इलाके में दहसत

मिडिल ईस्ट के सबसे विकसित और अमीर देश संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में एक जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद पूरे दुबई में दहसत का माहौल है।दुबई दुनिया के सबसे प्रसिद्ध,विकसित और सुरक्षित शहरों में से एक है और दुनिया भर से लोग यहाँ घूमने आते हैं ऐसे में पूरी दुनिया मे इस धमाके को लेकर असमंजस की स्थिति है।हालांकि आपको बता दें कि यह कोई आतंकी हमला नही है।दरअसल दुबई के जेबेल अली पोर्ट में एक शिप में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ।

ज्वलनशील पदार्थ से भरे कंटेनर में लगी आग

शुरुआती जांच के मुताबिक धमाका एक कंटेनर में आग लगने की वजह से हुआ।बताया जा रहा है कि यह कंटेनर बेहद ज्वलनशील पदार्थ से भरा हुआ था और शिप पर रखा हुआ था।जैसे ही इस कंटेनर में आग लगी तो एक भयंकर विस्फोट हुआ।बता दें कि दुबई का जेबेल अली पोर्ट(Port of Jebel Ali) दुनिया के सब्स व्यस्त बंदरगाहों में से एक है।हज़ारों जहाज़ रोज यहाँ आते जाते रहते है।मिडल ईस्ट में तो ये बंदरगाह सब्स व्यस्त और बड़ा है।ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी बड़ी घटना में बदल सकती थी।गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर अभी तक नही मिली है।दुबई पुलिस जांच में जुट गई है और एक अधिकारी के मुताबिक इस घटना की हर पहलू से कड़ी जांच की जाएगी।

दुबई में 25 किलोमीटर तक के क्षेत्र में धमाके की गूंज

बताया जा रहा है कि धमाका इतना तेज था कि लगभग 25 किलोमीटर तक के क्षेत्र में इसकी गूंज सुनाई पड़ी।धमाके की तीव्रता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इमारतों और घरों की खिड़कियों में कम्पन महसूस किया गया।लोगों ने कई किलोमीटर दूर स्थित ऊंची इमारतों से इस धमाके की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह खबर और वीडियो वायरल हो गए।

Read Also:

हैती के राष्ट्रपति की घर में घुसकर हत्या,दुनियाभर में मचा हंगामा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन