Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: भारत ने रचा नया कीर्तिमान,वैक्सीन लगाने में अमेरिका को पछाड़ बना नंबर वन

admin

Wed, Jun 30, 2021
भारत ने रचा नया कीर्तिमान,वैक्सीन लगाने में अमेरिका को पछाड़ बना नंबर वन

भारत ने एक बार फिर से दुनिया को चौंकाते हुए नया कीर्तिमान(record) हासिल किया है।भारत ने अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के मामले में अमेरिका को पछाड़ते हुए दुनिया मे पहला स्थान हासिल कर लिया है।कोरोना की दूसरी लहर के चलते ये खबर काफी राहत देने वाली है।साथ ही विश्व पटल पर वैक्सीनेशन को लेके ये भारत की एक बड़ी कामयाबी है।

दुनिया मे सबसे अधिक वैक्सीन की डोज़ भारत में लगाई गयी

कोरोना की दूसरी लहर ने जो भारत ने तांडव मचाया उससे भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम(vaccination programme) पे गंभीर असर पड़ा था।ऐसे में न सिर्फ पूरी दुनिया बल्कि अपने ही लोग कह रहे थे को भारत का वैक्सीनेशन बहुत धीमी गति से चल रहा है और ये भारत के साथ साथ पूरी दुनिया के लिए खतरा है।उनको आज करारा जवाब मिला है।हाँ लाकडाउन और कोरोना की दूसरी लहर के कारण भारत के वैक्सीनेशन प्रोग्राम में थोड़ी सुस्ती आयी थी लेकिन इसका मतलब ये नही की भारत मे लोगों को वैक्सीन लगेगी नही या वैक्सीन की कमी है।

आज भारत ने सच्चे भारतीयों के मदद से पूरी दुनिया को एक बार फिर से याद दिलाया है कि ऐसा कोई काम नही जो भारत व भारतीय ना कर सकते हों।आज भारत ने ऐसा कीर्तिमान रचा है की जो लोग कह रहे थे कि भारत मे अन्य देशों के मुकाबले वैक्सीनेशन न के बराबर है और भारत वैक्सीन की कमी से झूझ रहा है उनका सिर चकरा गया है।अन्य देशों के मुकाबले कम तो क्या भारत ने दुनिया मे सबसे ज्यादा वैक्सीन के डोज़ लगाये हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत ने अब तक वैक्सीन की 32.36 करोड़ से भी ज्यादा डोज़ लगाई हैं जबकि अमेरिका ने अब तक 32.33 करोड़ डोज़ वैक्सीन की अपने देश मे लगाई हैं।

Read Also:

DRDO ने किया धमाल,नई पीढ़ी की परमाणु सम्पन्न अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन