Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा,भारत को झेलनी पड़ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

admin

Wed, May 5, 2021

एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि इस समय में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) लगाने का कोई फायदा नहीं है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि हो सकता है भारत को कोरोना की तीसरी लहर का सामना भी करना पड़े.

Mpnews.live की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगर कोरोना महामारी अगर आगे भी ऐसे ही बढ़ती रही और इम्यून एस्केप मैकेनिज्म विकसित करने में सफल हो गई तो हो सकता है कि भारत को कोरोना की तीसरी लहर का सामना भी करना पड़े.

एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा,भारत को झेलनी पड़ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा है कि अगर वायरस के संक्रमण को रोकना है तो पर्याप्त अवधि के लिए लॉकडाउन की जरूरत है

रिपोर्ट के मुताबिक गुलेरिया ने कहा, ”इस वक्त तीन चीजें देखने की जरूरत है. अस्पतालों के बुनियादी ढांचे में सुधार करना, कोरोना के मामलों को रोकना और टीकाकरण अभियान तेजी से चलाना. हमें संक्रमण की चेन को तोड़ना पड़ेगा. अगर हम लोगों के क्लोज कॉन्टैक्ट को कम करने में कामयाब होते हैं तो कोरोना के मामले भी कम हो जाएंगे.

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा है कि इस समय वीकेंड कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू लगाने का कोई मतलब नहीं है. लॉकडाउन एक पर्याप्त समय के लिए लगाना होगा. एम्स डायरेक्टर ने आगे कि अगर वायरस ऐसे ही विकसित होता रहा को भारत में कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है. हमें ये समझने की जरूरत हैं कि लोगों को इम्यूनिटी देने के लिए हम उन्हें कितनी जल्दी वैक्सीन दे सकते हैं. और दूसरा ये समझना होगा कि वायरस कैसे बदलता है.

वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के खिलाफ जारी देश की जंग में टीकाकरण (Vaccination) की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है. जानकारी के मुताबिक अब तर कुल 15.89 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है जिसमें से 17,08390 डोज 3 मई को दी गईं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 12 राज्यों से 18-44 साल की उम्र के 4,06339 लोगों कोरोना की पहली डोज ले चुके हैं. इन 12 राज्यों में छत्तीसगढ़ (1,025), दिल्ली (40,028), गुजरात (1,08,191), हरियाणा (55,565), जम्मू और कश्मीर (5,587), कर्नाटक (2,353), महाराष्ट्र (73,714), ओडिशा (6,802), पंजाब (635) , राजस्थान (76,151), तमिलनाडु (2,744) और उत्तर प्रदेश (33,544) है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन