: प्रत्येक शनिवार लगाएं समस्या निवारण शिविर: कलेक्टर
Mon, Sep 30, 2024
ज्योति शर्मा/सागर । कलेक्टर संदीप जी. आर. ने विभागीय कर्मचारियों की सुविधा के लिए सभी विभाग प्रमुखों को प्रत्येक शनिवार समस्या निवारण शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी विभाग प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कार्यालय स्तर पर ही किया जा सके। ऐसे सभी प्रकरण जिनका कार्यालय स्तर पर निराकरण किया जा सकता है उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा की कार्यालय या विभाग द्वारा समाधान न मिलने पर ही अधिकारी,कर्मचारी न्यायालय में समस्या लेकर जाता है। अतः हमारा प्रयास होना चाहिए कि ऐसे सभी प्रकरणों को यथोचित रूप से निराकृत किया जाए। उन्होंने कहा की समस्या निवारण शिविर में मुख्यतः न्यायालय में लंबित प्रकरणों के संबंध में चर्चा करें एवं उनका निराकरण करें। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सेवानिवृत होने वाले अधिकारी,कर्मचारियों की लंबित देयको का भी निराकरण किया जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर निगम सहित अन्य विभाग के विभाग अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शनिवार को अपने-अपने विभागों में समस्या निवारण शिविर लगाऐं और समस्याओं को निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
: डेयरी विस्थापन हफसिली के पशुपालक बोले-जिन्होंने प्लॉट लिए और डेयरी नहीं लाये, वो निरस्त हों, शहर में डेयरी चलाने वालों पर सख्ती हो
Mon, Sep 30, 2024
सागर/ डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली के पशुपालकों ने सोमवार को कलेक्टर संदीप जीआर को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन लोगों ने प्लॉट ले लिए लेकिन अपने पशु नहीं लाये हैं, उनके प्लॉट निरस्त किये जायें। साथ ही जो शहर में डेयरियां चला रहे हैं, उन पर भी सख्ती हो। भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी ने कहा डेयरी विस्थापन स्थल जनता की मांग है। इसमें प्रशासनिक स्तर पर
कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि आपके स्तर पर मामले का संज्ञान लिया जाता है तो शहर की बड़ी समस्या हल हो सकती है। उन्होंने डेयरी विस्थापन को लेकर अब तक हुई कार्रवाई और बाद में शुरू हुई अड़चनों के बारे में भी कलेक्टर को विस्तार से जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली कंपनी को बिजली व्यवस्था सुधारने, नगर निगम आयुक्त को सिटी बस सेवा शुरू करने सहित अन्य तमाम सुविधाएं तत्काल दुरुस्त करने, सीसीटीवी से निगरानी करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक से पुलिस गश्त शुरू करने की बात कही। कलेक्टर ने साथ ही कहा कि जल्दी ही सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ डेयरी विस्थापन स्थल हफसिली का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने शहर में विचरण कर रहे पशुओं को जल्द से जल्द बाहर करने के निर्देश दिए। साथ ही बचे हुए डेयरी संचालकों की डेयरी भी विस्थापित करने के निर्देश निगम आयुक्त को दिए। पशुपालक संघ हफसिली के अध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा कि हम लोग यहां प्रशासन के भरोसे पर आए थे परंतु हमें मूलभूत सुविधाएं अब तक पूरी नहीं दी जा सकी हैं। हम लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं जबकि जिन्होंने प्रशासन का सहयोग नहीं किया और अपने पशुओं को शहर में विचरण के लिए छोड़ रहे हैं उनके खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रशासन स्पष्ट कर दे कि वह डायरी विस्थापन चाहता है अथवा नहीं।
पशुपालकों की यह हैं मुख्य मांगें:-
- डेयरी विस्थापनरू शहर से बाहर नहीं गई डेयरियों पर कार्रवाई की जाए और जो शहर से बाहर गए थे वे वापस आ गए हों, उन पर भी कार्रवाई की जाए।
- नालियों की सफाईरू डेयरी स्टेट में नालियों की नियमित सफाई की जाए ताकि पानी की निकासी की व्यवस्था हो सके।
- पानी की सप्लाईरू नई और मजबूत पानी की सप्लाई लाइन डाली जाए क्योंकि पुरानी लाइन में जगह-जगह लीकेज है।
- सीसीटीवी कैमरेरू सूपर्ण डेयरी स्टेट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- मूल सुविधाएंरू पशुपालकों को दी गई मूल सुविधाओं का आश्वासन पूरा किया जाए, जो 18 महीने से लंबित है।
- नाइट पेट्रोलिंगरू डेयरी स्टेट हफसिली में नाइट पेट्रोलिंग पुलिस प्रशासन द्वारा की जाए।
- परिवहन व्यवस्था-रू डेयरी स्टेट हफसिली तक सिटी बस द्वारा परिवहन की व्यवस्था की जाए।
: विशाल दिवाली चैरिटी मेला सम्पन्न
Mon, Sep 30, 2024
सागर/ अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा रामसरोज पैलेस तिलकगंज में आयोजित एक दिवसीय विशाल दिवाली मेला कार्यक्रम भारी जन्म समुदाय के बीच संपन्न हुआ मेले का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष डॉ आशा जैन जी ने फीता काट कर किया।
मेले को कुंडलपुर के बड़े बाबा के समक्ष श्री अखिलेश मोनी श्वेता केसरवानी ,डॉक्टर एन के जैन ,श्रीमती सुधा जैन पूर्व विधायक ,श्री अरुण जैन ,डॉक्टर राजेंद्र जैन जी, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुनील जैन जी पूर्व विधायक आदि ने दीप प्रज्वलन कर गति प्रदान की ।श्रीमती अभिलाषा जैन के मंगलाचरण के द्वारा सभी के मंगल और मेले के सानंद संपन्न होने की कामना की गई ।श्री अखिलेश मोनी केसरवानी का स परिवार एवं सभी अतिथियों का स्वागत परिषद के पदाधिकारी डॉक्टर आशा जैन मंजू जैन, कोषाध्यक्ष सुगंधी जैन सहित सभी पदाधिकारी ने शाल श्रीफल एवं माला पहनकर किया डॉ आशा जैन जी ने मेले के आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा की मेले से जो भी आय होगी उसे गरीबों और जरूरत मंदो पर व्यय की जायेगी, उन्होंने मंच पर विराजमान सभी अतिथियों ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जैन जी , प्रांतीय संरक्षिका श्रीमती निधी जैन(आचरण )नूतन नाहर ,रश्मि जैन जी , एडवोकेट रश्मि रितु जी,श्रीमती रिचा नायक जी ,श्रीमती अर्चना रंधेलिया जी ,श्रीमती ममता सतवैया आदि , प्रांतीय उपाध्याय डॉक्टर राज लक्ष्मी बमोरिया ,विशिष्ट अधिकारी जबलपुर से आई सुनीता मैक्स जी, श्रीमती अंजू जैन जी ,आशा जैन जी ,इंदौर की संभाग अध्यक्ष अनीता जैन जी सहित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।मेले की प्रभारी संयोजक आयोजक प्रांतीय विशिष्ट अधिकारी,अंजलि जैन जी, मरूदेवी संभागीय अधयक्ष ज्योति सराफ जी,प्रांतीय प्रभारी, शिवानी सिंघई जी, प्रांतीय विशिष्ट अधिकारी सुनीता अरिहंत जी, ने बताया कि मेले में स्वादिष्ट चाट विभिन्न प्रकार के व्यंजन ,पापड़ ,बड़ी ,अचार , कुकीज़ बच्चों के कपड़े ,बच्चों की एसेसरीज, महिलाओं की श्रृंगार सामग्री ,ज्वेलरी ,साड़ी, लहंगे ,विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी कॉस्मेटिक ,चांदी के 92प्रतिशत शुद्ध हॉलमार्क की ज्वेलरी डेकोरेशन के स्टाल आदि हैं ।डेकोरेशन स्टॉल की अनुश्री जैन ने बताया कि उनके स्टॉल के सभी आइटम हैंडमेड हैं अष्टविनायक लकड़ी से बने राम मंदिर और बैंगल्स के सभी हैंड मेड है प्रभावना सदन के श्री प्रदीप जैन जी के स्टॉल पर चांदी के नवकार मंत्र महावीर स्वामी का फोटो ,पानी के चन्ने पूजा के बर्तन,अभिषेक के लिए डिब्बी आदि उपलब्ध है ।श्वेता जैन जी के स्टॉल पर रेंजन से बनी हाथ से बनाई हुई रिंग पलेटर , कोस्टर दिए ,आदि उपलब्ध है ।पूरे प्रांगण में सागर बीना खुरई देवरी के आए स्टॉल पर जन्म समुदाय ने जमकर खरीदारी की और विभिन्न व्यंजनों चाट आदि का लुफ्त उठाया सुनीता पडवार , सुमनलता जैन ,संध्या रंधेलिया ,आशा सेठ, अलका जैन दीक्ति जैन, दीक्ति गुरहा, लता जैन, कलपना जैन, प्रीति जैन,आदि थी ।इन सब के साथ मेले का मुख्य आकर्षण तंबोला और लकी ड्रॉ था मेले में स्वास्थ्य परीक्षण ,नेत्र परीक्षण एवं दंत परीक्षण हेतु निशुल्क शिविर डॉक्टर रचना जैन एवं डॉक्टर अंशुल भार्गव जी द्वारा लगाया गया ।कार्यक्रम में सागर की समस्त शाखाएँ एवं बाहर की खुरई, बीना, नरयावली आदि शाखाएँ आई, आभार प्रदर्शन मीना प्रधान ने किया और इस तरह चैरिटी मेला कार्यक्रम भारी जन समुदाय के साथ सानंद संपन्न हुआ।