: व्हाइट टॉपिंग तकनीक से सिटी लिंक मार्ग होगा निर्मित
Sat, Oct 5, 2024
सड़क निर्माण के लिए 12.17 करोड़ रू.की राशि मंजूर
सागर। सिविल लाइन से मकरोनिया चौराहे तक व्हाइट टॉपिंग तकनीक से 3.20 कि.मी.का सिटी लिंक मार्ग निर्मित होगा। विधायक प्रदीप लारिया की मांग पर शासन ने 12.17 करोड़ रू.की राशि मंजूर कर दी है।
संभागीय मुख्यालय के लाइफ लाइन कहीं जाने वाली सिटी लिंक मार्ग अब नई तकनीक से निर्मित होगा। इस मार्ग पर हो रहे ट्रैफिक दबाव एवं बार-बार के मेंटेनेंस की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा साथ ही वर्तमान एवं भविष्य में मकरोनिया में हो रहे ट्रेफिक दबाव कम होने का लाभ मिलेगा।
यह सड़क आधुनिक लाईटिंग व्यवस्था से सुसज्जित होगी। इस तकनीक से बनी सड़क बीसों साल टिकी रहेगी।
गौरतलब है कि व्हाइट टॉपिंग तकनीक के तहत डामर रोड पर बेस मजबूत कर 06 इंच कंक्रीट किया जाता है।
यह तकनीक दक्षिण भारत के राज्यों सहित कई नेशनल हाईवे पर उपयोग में लाई जा रही है।
नरयावली विधानसभा क्षेत्र को मिली इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने विधायक लारिया का आभार व्यक्त किया है।
: अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित उपयोगी व सृजनात्मक वस्तुओं की प्रतियोगिता हुई आयोजित
Sat, Oct 5, 2024
सागरI डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के आचार्य शंकर भवन में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत पेंटिंग, पोस्टर, प्रतियोगिता एवं अनुपयोगी वस्तुओं से निर्मित उपयोगी एवं सृजनात्मक वस्तुओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, प्रो. अंबिका दत्त शर्मा, डॉ संजय शर्मा रहे. इन्होने समस्त प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया. कार्यक्रम में शिक्षक डॉ.उत्सव आनंद, डॉ कंचन चौरसिया सहित विश्वविद्यालय के ललित कला एवं शिक्षाशास्त्र विभाग तथा अन्य विभागों से भी प्रतिभागी उपस्थित रहकर अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई. इस प्रदर्शनी की समन्वय ललित कला विभाग की डॉ. सुप्रभा दास एवं शिक्षाशास्त्र विभाग की डॉ. रश्मि जैन ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया. संपूर्ण कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. नीलिमा गुप्ता के संरक्षण में आयोजित किया गयाI
: उप निरीक्षक रेडियो देवेश मिश्रा को भोपाल में किया गया सम्मानित
Fri, Oct 4, 2024
सागर/ स्टेट कमांड सेंटर भोपाल में सीसीटीवी से संबंधित सेमिनार / प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमे मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले के नगर नियंत्रण कछ में कार्यरत अधिकारी/ कर्मचारी सम्मिलित हुए।प्रशिक्षण के अंत में प्रशिक्षण से संबंधित एक लिखित एवं ओरल टेस्ट लिया जाता है टेस्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रशिक्षणर्थियों को पुरस्कृत किया जाता है उक्त टेस्ट में 20 प्रश्न पूछे गए थे उप निरीक्षक रेडियो श्री देवेश मिश्रा द्वारा सभी 20 प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए जिसके परिणाम स्वरूप जिला सागर को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।देवेश मिश्रा को उनकी उपलब्धि के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं साथी पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बधाई दी गई