Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

कटनी । समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अन्वेषण थिएटर ग्रुप का तीन दिवसीय नाट्य समारोह 8 सितंबर से

admin

Mon, Sep 2, 2024

अन्वेषण सागर के साथ ही दमोह व भोपाल के नाट्य दलों के नाटक होंगे

सागर । अन्वेषण थिएटर ग्रुप सागर द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आयोजन 8 सितंबर को शाम 7 बजे से स्थानीय रवींद्र भवन में आरंभ होगा।
इस तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के प्रथम दिन 08सितम्बर रविवार को आयोजक संस्था अन्वेषण थिएटर ग्रुप सागर द्वारा मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित कहानी पर आधारित नाटक 'बड़े भाई साहब' का मंचन किया जाएगा। नाटक का निर्देशन संतोष तिवारी करेंगे। दूसरे दिन 09 सितंबर सोमवार को एंटोन चेखव द्वारा लिखित नाटक 'शादी का प्रस्ताव' दमोह के दल युवा नाट्य मंच द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक का निर्देशन राजीव अयाची करेंगे। नाट्य समारोह के तीसरे और अंतिम दिन 10 सितंबर मंगलवार को प्रेम जनमेजय लिखित नाटक 'सोते रहो' का मंचन भोपाल की टीम नवनृत्य नाट्य संस्था द्वारा किया जाएगा जिसका निर्देशन तरुणदत्त पांडेय करेंगे।
अन्वेषण थिएटर ग्रुप के अध्यक्ष रविंद्र दुबे 'कक्का' ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि एक ओर जहां दमोह और भोपाल की टीमें हमारा आमंत्रण स्वीकार कर अपनी स्वीकृति देते हुए तैयारी में व्यस्त हैं वहीं अन्वेषण सागर की टीम के कलाकार भी तेज़ी से तैयारियों में लगे हैं। तैयारी के इसी क्रम में मंच के कलाकार पिछले कई दिनों से लगातार रिहर्सल करते हुए नाटक को अंतिम रूप दे रहे हैं। अध्यक्ष दुबे ने आगे बताया कि इस नाटक में मंच पर मनोज सोनी, संदीप दीक्षित, सुमीत दुबे, अमजद ख़ान, अश्वनी साहू, ज्योति रायकवार, आयुषी चौरसिया, देवेंद्र सूर्यवंशी, दीपांश सेन और प्रियांश सेन आदि कलाकार अपना अभिनय दिखाएंगे जबकि मंच परे की व्यवस्थाओं में डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सतीश कुमार साहू, संदीप बोहरे, अभिषेक दुबे एवं अन्य सदस्य संलग्न हैं। इस नाट्य समारोह में नाटक देखने हेतु प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा। अन्वेषण परिवार की ओर से सागर नगर के समस्त नाट्यप्रेमी दर्शकों से उक्त तीन दिवसीय नाट्य समारोह में उपस्थित होकर विविधरंगी नाटकों का आनंद देने की अपील की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन