Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: सियाचिन बेस कैंप से इंदिरा प्वाइंट तक की दूरी तय करने वाली साइकिल रैली पहुंची सागर

admin

Wed, Aug 28, 2024

सागर ।प्रादेशिक सेना (टीए) ने राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इस ऐतिहासिक अभियान का आयोजन किया है। दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर की दुर्गम भूमि और बर्फीली चोटियों से शुरू हुआ यह अभियान सबसे चुनौतीपूर्ण और विविध परिस्थितियों से होकर गुजरा है और भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट (अंडमान और निकोबार) तक के इस अभियान में जंहा भारत के सबसे दक्षिनी सिरे पर तिरंगा फहराया जाएगा। साइकिलिंग के अलावा, नौकायान और स्कूचा डाइविंग जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। अभियान दल जम्मू-कश्मीर के सियाचिन बेस कैंप से मनाली, चंडीगढ़, दिल्ली, आगरा,और ग्वालियर जिला से होते हुए 1830 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सागर पहुंचा।

प्रादेशिक सेना की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर साइकिल अभियान के टीम शाम सागर आर्मी कैंट में पहुंचने पर सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह भल्ला, विशिष्ट सेवा पदक,ने जवानों का स्वागत किया । साइकिलिंग अभियान के 31 वे दिन तारीख 29 अगस्त 2024गुरुवार सुबह 36 इंफेट्री डिवीज़न के कमांडर मजर जनरल के टी जी कृष्णन, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा पदक ने झंडी देकर अपने गनतव्या स्थान के लिए रवाना किया गया। और सभी रैंको की ओर से दल को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनायें दीं।

मेजर अभिनव रावत के नेतृत्व में साइकिल चालकों की टीम में विभिन्न इकाइयों से 02 अधिकारी, 02 जूनियर कमीशन अधिकारी और 16 जवान शामिल हैं, जो भारतीय सेना की अदम्य भावना को दर्शाते हुए, चरम मौसम की स्थिति, ऊबड़-खाबड़ इलाकों और चुनौतीपूर्ण ऊंचाइयों का सामना कर रहे हैं। अपनी उत्साही यात्रा के दौरान, टीम ने स्थानीय लोगों, पूर्व सैनिकों, भारतीय सेना के दिग्गजों और युद्ध नायकों के परिवारों के साथ बातचीत की। इसके अलावा, उन्होंने युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने, साहसिक भावना को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उजागर करने के लिए वृक्षारोपण करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ भी की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन