Sat 27 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस क्या है

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: टवेरा समेत चालक के बहने की आशंका, तलाश में जुटी एसडीईआरएफ

admin

Wed, Sep 4, 2024
बैतूल:- जिले के भीमपुर क्षेत्र में एक चालक के टवेरा समेत नदी में बहने की आशंका परिजनों ने जताई है। इस पर मोहदा पुलिस ने एसडीईआरएफ की टीम बुलाई। टीम ने तलाशी अभियान शुरू भी किया, लेकिन पानी का स्तर और बहाव बढ़ने के कारण अभियान रोकना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार दामजीपुरा निवासी युवक रविवार की रात टिटवी से अपने गांव दामजीपुरा टवेरा वाहन से लौट रहा था। लेकिन, वह घर नहीं पहुंचा। उससे कोई संपर्क भी नहीं हो पा रहा था। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सभी जगह तलाश करने के बाद उन्होंने मंगलवार को मोहदा थाना अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी दामजीपुरा में सूचना दी और गुम इंसान कायम करवाया। इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि मोहटा के पास खंडू नदी में बाढ़ के कारण टवेरा वाहन चालक सहित बह गया हो।परिजनों ने जताई यह आशंका परिजनों द्वारा यह आशंका जताए जाने पर मोहदा पुलिस ने एसडीईआरएफ टीम बैतूल को सूचित किया। सूचना मिलने पर बुधवार को टीम मोहदा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान में बारिश ने डाली बाधा इस बीच तेज बारिश के कारण नदी का पानी बढ़ गया और बहाव तेज हो गया। इससे अभियान स्थगित करना पड़ा। अब पानी कम होने पर दोबारा अभियान शुरू किया जाएगा। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। चौकी प्रभारी ने दी यह जानकारी इस संबंध में दामजीपुरा पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सिंह नागवे ने बताया कि दामजीपुरा निवासी युवक का गुम इंसान कायम है। परिजनों ने शंका जताई है कि गाड़ी खंडू नदी में फंसी है। इस पर एसडीईआरएफ टीम बुलाई है। टीम ने अभियान शुरू किया, लेकिन तेज बारिश के कारण पानी बढ़ने से अभियान रोकना पड़ा। पानी कम होते ही दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन