Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

बसना-किसानों को मिले अपनी उपज का उचित दाम- महेंद्र साव

कटनी । समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक और पर्यवेक्षक हुए सम्मानित

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने खेल परिसर के हॉकी खिलाड़ियों से की मुलाकात

admin

Sat, Aug 24, 2024

सागर I भारत के ‘‘चक दे इंडिया फैम‘‘ अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय हॉकी टीम के प्रशिक्षक मीर रंजन नेगी ने खेल परिसर उपस्थित होकर हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नेगी का स्वागत जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, प्रदीप अबिद्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात परिसर में उपस्थित पूर्व सांसद सदस्य राजबहादुर सिंह, एड अंकलेश्वर दुबे, एड वीनू राणा, एड योगेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ सचिव मकसूद खान, उमेशचन्द्र मार्ये, नफीस खान ने भी स्वागत किया।
नेगी ने खेल परिसर के हॉकी प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक-बालिका खिलाड़ियों एवं उपस्थित सैना के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खेल परिसर में निर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ एवं अन्य खेल मैदानों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा ने बताया की आगामी 29 अगस्त 2024 को हमारे देश में हॉकी के महान जादूगर पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यान चंद जी के जन्म दिवस को हम सभी देशवासी राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाते है, इस अवसर पर आप सभी का हार्दिक स्वागत अभिनंदन है और यह एक अभूतपूर्व अवसर है कि आज हॉकी के महान खिलाड़ी हमारे बीच उपस्थित है। इसी के साथ ही एड अंकलेश्वर दुबे ने श्री नेगी की खेल उपलब्धियों को रेखांकित किया एवं उनका शाल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
नेगी ने सन 1978 से 1982 तक के भारतीय हॉकी टीम में खेलने के अनुभव को खिलाड़ियों के साथ साझा किया, साथ ही ‘‘चक दे इंडिया फिल्म‘‘ की स्टोरी एवं अभिनेता शाहरूख खान द्वारा उनके किरदार को अभिनीत करने संबंधि जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में खेल परिसर परिवार की ओर से जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अबिद्रा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया एवं सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन