Tue 12 May 2026

ब्रेकिंग

ग्राम जारवाही, बरनमहंगवां,बहोरीबंद, दशरमन कृषि,पशुपालन, सौर ऊर्जा और महिला सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव

पिपरौध में सार्वजनिक रास्ते को बंद कर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने लगाया स्टे

बसना -.वर्षों बाद बसना मंडी में होगी रबी धान की खरीदी, 11 मई से किसानों को मिलेगा खुली बोली का लाभ

सरायपाली -जंगलबेड़ा राजडीह मुख्यमार्ग अवरोधित कर धरना प्रदर्शन से राहगीर परेशान

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी हसन अली उर्फ छोटा बाबर पर एनएसए, केंद्रीय जेल जबलपुर भेजा गया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बुंदेलखण्ड के बीड़ी एवं अगरबत्ती उद्योग पर मुख्यमंत्री ने जताई चिंताः मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत

admin

Tue, Sep 10, 2024

सागर। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि बहुत जल्द बुंदेलखण्ड का चिर-परिचित बीड़ी और अगरबत्ती उद्योग एक बार फिर पटरी पर दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बीना प्रवास के दौरान हुई चर्चा में उन्होंने आश्वास्त किया है कि कभी बुंदेलखण्ड क्षेत्र में गृह उद्योग के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले बीड़ी और अगरबत्ती उद्योग के पुर्नजीवन का पूरा प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ अनौपचारिक चर्चा के दौरान विधायकगण गोपाल भार्गव, शैलेन्द्र जैन, निर्मला सप्रे, प्रदीप लारिया एवं गौरव सिरोठिया भी मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ड्रॉ मोहन यादव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बुंदेलखण्ड का सबसे पुराना कुटीर एवं गृह उद्योग बीड़ी और अगरबत्ती होता था। इससे यहाँ के हजारों लोगों को रोजगार प्राप्त होता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बीड़ी उद्योग, अगरबत्ती उद्योग एवं इसी प्रकार के अन्य उद्योगपतियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएँ जानने के लिए कलेक्टर और संभागायुक्त को निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों को पुर्नजीवित करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक कदम उठाने होंगे मैं हमेशा सहयोग के तैयार रहूँगा।
बुंदेलखण्ड के लगभग लुप्त हो चुके बीड़ी और अगरबत्ती उद्योग को पुर्नजीवित करने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि 27 सितम्बर को सागर में होने जा रहे इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के पहले सागर जिले के सबसे पुराने इस धंधे की तरफ ध्यान देना मुख्यमंत्री की सहृदयता का परिचायक है।उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से जहाँ एक तरफ बुंदेलखण्ड के मजदूरों को व्यापक स्तर पर रोजगार प्राप्त होगा तो वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में मजदूरी के लिये होने वाला पलायन भी रुक सकेगा। मंत्री राजपूत ने बताया कि जल्द ही बीड़ी उद्योग, अगरबत्ती उद्योग और लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों की एक बैठक कर सागर कलेक्टर उनकी समस्याओं की पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही जल्द एक प्रतिनिधिमंडल इस संदर्भ में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात करेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन