Fri 26 Jun 2026

ब्रेकिंग

वार्ड क्रमांक 08 गुरुनानक वार्ड की पानी की समस्या दूर, नगर पंचायत सभापति पार्षद मुजम्मिल कादरी की पहल से मिली राहत

बिलाईगढ़ क्षेत्र का पहला छात्र बना आयुष सिंह जगत

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. जी. कुशवाहा की उपस्थिति में समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर हुआ मंथन, सदस्यता अभियान एवं स्वरोज

कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसाइटी ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जरूरतमंद कन्या के विवाह में बढ़ाया मदद का हाथ

⚫ *आदतन अपराधी है गिरफ्तार आरोपी बलराम सैनी पूर्व में भी वर्ष 2019 में गांजा तस्करी के मामले में जा चुका है जेल।*

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्यप्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा बजट: गौरव सिरोठिया

admin

Wed, Jul 3, 2024

सागर को ई-बस, पीएमश्री कॉलेज, आयुर्वेद कॉलेज की सौगात मिली

सागर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2024-25 के बजट का स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि 3 लाख, 65 हजार, 67 करोड़ रुपये का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक बजट है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट कुशल आर्थिक प्रबंधन की मिसाल है। भाजपा सरकार का फोकस हमेशा से विकास पर रहा है और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। उनकी सरकार द्वारा प्रस्तुत यह सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय बजट प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा। यह बजट मध्यप्रदेश के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ समाज के हर वर्ग को ताकत देने वाला है, जिसमें गरीब कल्याण का ध्यान रखा गया है।विकास को गति प्रदान करने वाले इस बजट में सागर जिले को आयुर्वेद कॉलेज,पीएमश्री कॉलेज, ई-बसों सहित अन्य सौगातें को मिली है जो जिले के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी।जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने  इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के प्रति आभार जताया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन