Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की हालिया मुलाकात : गृहमंत्री अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक की दिल्ली में भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Apr 13, 2026

*देश के गृहमंत्री अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक की दिल्ली में भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल*

कटनी।। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की हालिया मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। यह सौजन्य भेंट ऐसे समय पर हुई है, जब आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सियासी गतिविधियां चरम पर हैं और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

अप्रैल 2026 में अमित शाह का कार्यक्रम अत्यंत व्यस्त है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर वे लगातार रोड शो, जनसभाएं और घोषणापत्र जारी करने में जुटे हुए हैं। भाजपा जहां “डबल इंजन सरकार” और विकास के एजेंडे को प्रमुखता से आगे बढ़ा रही है, वहीं पश्चिम बंगाल में सोनार बांग्ला का नारा देकर सत्ता परिवर्तन की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है। तमिलनाडु में भी पार्टी दक्षिण भारत में अपने विस्तार को लेकर पूरी ताकत लगा रही है।

ऐसे व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रम के बीच अमित शाह द्वारा संजय सत्येंद्र पाठक को समय दिया जाना खास महत्व रखता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मुलाकात ने प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह सिर्फ औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि आने वाले समय में किसी बड़े राजनीतिक संकेत की ओर इशारा भी हो सकती है। वहीं आमजन और कार्यकर्ताओं के बीच भी इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि आधिकारिक तौर पर इसे सौजन्य भेंट बताया जा रहा है, लेकिन जिस समय और परिस्थिति में यह मुलाकात हुई है, उसे देखते हुए सियासी हलकों में हलचल होना स्वाभाविक माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इस मुलाकात के दूरगामी राजनीतिक प्रभाव सामने आ सकते हैं।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन