Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: घोषई पंचायत से निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष बने सुनील यादव ।

admin

Mon, Nov 25, 2024

चौसा,पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन के बाद अलग-अलग पंचायतों से अध्यक्ष और सदस्य सहित आठ उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। घोषई पंचायत से अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों के नाम वापस लिए जाने के बाद सुनील यादव के निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष चुने जाने की बात कही जा रही है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक ने कहा कि घोषई पंचायत से अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद से ही फुलौत पूर्वी पंचायत से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया है। जबकि चौसा पूर्वी और अरजपुर पश्चिमी पंचायत से एक-एक उम्मीदवारों ने सदस्य पद से अपना नाम वापस लिया है। उन्होंने कहा कि नाम वापसी के बाद घोषई पंचायत को छोड़कर ग्यारह पंचायतों में पैक्स का चुनाव होगा। इसमें रसलपुर धुरिया, पैना, चिरौरी, मोरसंडा, फुलौत पश्चिमी, फुलौत पूर्वी, लौआलगान पश्चिमी और लौआलगान पूर्वी सहित अन्य है। उन्होंने अभी कहा कि सिर्फ अरजपुर पश्चिमी पंचायत में ही अध्यक्ष पद और सदस्य पद का चुनाव होगा। शेष 11 पंचायत में सिर्फ अध्यक्ष पद का चुनाव होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन