Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Bengal Election-भाजपा ने बड़ी रैलियों पर लगाई रोक

admin

Tue, Apr 20, 2021

भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल में बड़ी रैलियों पर रोक लगाई है। अब पार्टी ने सिर्फ छोटी जनसभाओं को करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी नेता सिर्फ पांच-पांच सौ लोगों की उपस्थिति वाली रैलियों में संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को यह निर्णय लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूर्ण होना जरूरी है और साथ ही कोरोना संक्रमण की चेन को भी तोड़ना है। ऐसे में पार्टी ने बड़ी जनसभाओं, रैलियों और आयोजनों पर रोक लगाई है। ये छोटी-छोटी जनसभाएं खुले में कोविड 19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच होंगी। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 6 करोड़ मास्क और सेनिटाइजर बांटने की भी तैयारी की है।

Bengal Election-भाजपा ने बड़ी रैलियों पर लगाई रोक
Bengal Election-भाजपा ने बड़ी रैलियों पर लगाई रोक

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों में कोरोना हेल्प डेस्क और कोविड हेल्पलाइन नंबर भी खोलने का निर्देश दिया है। ताकि जनसेवा का अभियान चल सके। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इससे पूर्व रविवार को सभी प्रदेशों को अपना बूथ-कोरोना मुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया था। बता दें कि पिछले साल भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में सेवा ही संगठन अभियान चलाकर 30 करोड़ फूड पैकेज बांटा था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन