Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-झोपड़ी में रहने वाली चंदना बाउरी बनीं भाजपा विधायक|

admin

Tue, May 4, 2021

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा के टिकट पर सालतोरा सीट से चुनाव लड़ने वाली चंदना बाउरी चर्चा का विषय बन गई है।पश्चिम बंगाल में भाजपा भले ही टीएमसी से हार गई हो, लेकिन सालतोरा सीट पर चंदना बाउरी ने उम्मीदवार संतो मंडल को हरा कर जीत हासिल की है।

भाजपा नेता सुनील देवधर ने ट्वीट कर बताया कि चंदना बाउरी की उम्र भर की जमा पूंजी केवल 31985 रुपये है। वह झोपड़ी में रहती हैं। वह एक गरीब मजदूर की पत्नी हैं। चंदना अनुसूचित जाति से आती हैं और उनके पास केवल 3 बकरियां व 3 गाय हैं। चंदना बाउरी का सभी हार्दिक अभिनंदर करें।

चंदना बाउरी की ये जीत ऐसी महिलाओं को प्रोरित करने वाली है जो गरीब परिवार से संबंध रखती हैं।

उन्होंने इस सीट पर जीत कर साबित कर दिया कि जीत के लिए किसी पार्टी के परिवार वाला, अमीर और रुतबा होना ही काफी नहीं है। उनकी ये ऐतिहासिक जीत कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-झोपड़ी में रहने वाली चंदना बाउरी  बनीं भाजपा विधायक|

चंदना बाउरी मार्च में हुई mpnews से बातचीत में बताया था कि टिकटों की घोषणा से पहले मुझे नहीं पता था कि मुझे विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में चुना जाएगा। कई लोगों ने मुझे ऑनलाइन नामांकन के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन मुझे नहीं लगा कि मैं यह उपलब्धि हासिल कर पाउंगी।

चंदना बाउरी ने अपना नामांकन भरते समय चुनाव आयोग को शपथपत्र दिया था जिसमें उन्होंने अपने बैंक खाते में सिर्फ 6,335 रुपये होने वाली बात कही थी। इतना ही नहीं उनके पति के खाते में भी महज 1,561 रुपये जमा हैं। शपथपत्र के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति महज 31,985 रुपये है।

वहीं चंदना के पति मजदूर हैं और उसी से वह अपने परिवार का पेट पालते हैं। उनके पास किसी तरह की कृषि भूमि भी नहीं है। चंदना ने 12वीं तक पढ़ाई की है और उनके पति महज आठवीं पास हैं। बता दें कई लोगों ने चंदना की जीत को शानदार और प्रेरणादायक बताया। उन्हें कई भाजपा नेताओं और लोगों द्वारा ट्विटर पर बाधाईयां दी जा रही हैं।

Read also-

स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस, बताया कैसे रखें अपना ध्यान होम आइसोलेशन में.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन