विजयराघवगढ़ में पहली बार गरजा बुलडोजर : अतिक्रमण मुक्त नगर की ओर ऐतिहासिक कदम,अतिक्रमण मुक्त नगर की ओर ऐतिहासिक कदम, विजयराघवगढ़ में पहली बार गरजा बुलडोजर
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Fri, May 15, 2026

अतिक्रमण मुक्त नगर की ओर ऐतिहासिक कदम, विजयराघवगढ़ में पहली बार गरजा बुलडोजर
विजयराघवगढ़ नगर को व्यवस्थित सुगम और सुंदर बनाने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली जब नगर परिषद विजयराघवगढ़ एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में नगर के प्रमुख मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पहली बार बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई से पूरे नगर में हलचल रही और वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था पर प्रशासन ने सख्त संदेश दिया। नगर परिषद द्वारा न्यायालय के आदेश के परिपालन में पूर्व में ही व्यापारियों एवं संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयसीमा पूरी होने के बाद आज प्रशासनिक अमला पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुंचा। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही कई व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उन्होंने स्वयं ही अपने अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया। नगरवासियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि लंबे समय से बाजार क्षेत्र में दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। सड़कों के संकरे होने से वाहन चालकों राहगीरों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इस कार्रवाई से मुख्य मार्ग चौड़े और व्यवस्थित होंगे, जिससे यातायात सुचारु होगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।नगर परिषद की यह मुहिम केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं बल्कि एक सुव्यवस्थित स्वच्छ और सुंदर विजयराघवगढ़ के निर्माण की मजबूत शुरुआत मानी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नगर हित में भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। विजयराघवगढ़ में आज चली यह बुलडोजर कार्रवाई नगर के विकास अनुशासन और सुगम यातायात व्यवस्था की नई इबारत लिखने की ओर बढ़ा एक बड़ा कदम साबित हुई।
Tags :
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन