Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: पीएम मोदी का जन्मदिन: इनका मूलांक बनता है 8 इस अंक वालों पर शनि का रहता है विशेष प्रभाव

admin

Fri, Sep 17, 2021
पीएम मोदी का जन्मदिन: इनका मूलांक बनता है 8 इस अंक वालों पर शनि का रहता है विशेष प्रभाव

पीएम मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगे। पीएम मोदी का जन्म साल 1950 में हुआ था। अंक ज्योतिष के अनुसार 17, 8 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है।

इस अंक वाले लोगों पर शनि ग्रह का विशेष कृपा रहते है। ये लोग गंभीर स्वभाव के माने जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में अनुशासन काफी प्रिय होता है। जानिए और क्या विशेषताएं होती हैं इस मूलांक के लोगों में.

मूलांक 8 वाले लोग जो भी कार्य करते हैं चुपचाप करते हैं। ये कब क्या करेंगे इस बात अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। इन्हें दिखावा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। शनि ग्रह से प्रभावित होने के कारण इस अंक के लोग काफी मेहनती और ईमानदार माने जाते हैं। ये जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनके लिए कोई भी काम असंभव नहीं होता। हर परिस्थिति में ये आसानी से ढल जाते हैं।

मूलांक 8 वाले लोगों को भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा होता है। इस अंक वाले लोगों को सफलता काफी मेहनत के बाद मिलती है। ये लोग अपने दिल की बातें हर किसी से शेयर नहीं कर पाते। इनके दोस्तों की संख्या भी कम होती है। इस मूलांक के लोगों की सोच सबसे अलग होती है। ये हमेशा ऐसे काम करते हैं जिनसें तुरंत ये लाइमलाइट में आ जाते हैं।

इस अंक वाले लोग अगर एक बार कोई लक्ष्य निर्धारित कर लें तो उसे पूरा करने की ये हर संभव कोशिश करते हैं। फिर चाहे इन्हें उस लक्ष्य को पाने के लिए कितनी ही परेशानियों का सामना क्यों न करना पड़े। ये जल्दी किसी चीज से निराश नहीं होते। असंभव काम को संभव बनाने की इनमें अद्भुत कला होती है। शायद इनका जिद्दी स्वभाव इन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित करता है। अगर इन्होंने एक बार कुछ करने की ठान ली तो इन्हें इनके निर्णय से कोई नहीं डगमगा सकता।

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी ही होती है। क्योंकि ये लोग फालतू चीजों पर पैसा खर्च करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते। मूलांक 8 वालों में पैसा जोड़ने की भी आदत होती है।

यह भी पढ़ें

महेंद्र सिंह धोनी की डेयरी से रोजाना बिकता है 500 लीटर दूध, जानिए कितनी है एक लीटर दूध की कीमत

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन