कटनी - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा : कटनी - राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव का कटनी प्रवास, बैठक व वृक्षारोपण कर दद्दा जी का लिया आशीर्वाद
पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी
Sat, May 16, 2026


*अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव का कटनी प्रवास, बैठक व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न*
*दद्दा धाम पहुंचकर पूज्य दद्दा जी के मंदिर एवं समाधि स्थल में दर्शन कर लिया आशीर्वाद*
--------------------------------------
कटनी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद आशीष श्रीवास्तव के कटनी प्रवास के दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर आगमन पर कायस्थ समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
प्रवास के दौरान आयोजित एक विशेष बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना, सामाजिक सहभागिता और समाज को सुदृढ़ बनाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से समाज सेवा, संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकता के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
*'एक पेड़ भगवान चित्रगुप्त के नाम' का संकल्प**
बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों की उपस्थिति में कुठला स्थित मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 'एक पेड़ भगवान चित्रगुप्त के नाम' का पौधा लगाया। उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा के अध्यक्ष अनादि निगम, अनूप बाला, शैलेश श्रीवास्तव, उमंग खरे, पवन श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अर्जित खरे, वैभव श्रीवास्तव, आशुतोष वर्मा, शेखर श्रीवास्तव एवं आदित्य श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*दद्दा धाम में लिया आशीर्वाद, वृद्ध आश्रम समिति ने किया सम्मान*
इसके उपरांत श्री वेद आशीष श्रीवास्तव दद्दा धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने परम पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” के मंदिर एवं समाधि स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
दद्दा धाम आगमन पर श्रीकृष्ण वृद्ध आश्रम समिति के डॉ. सुनील त्रिपाठी द्वारा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया गया। इस दौरान अशोक गेडा, दीपक दुबे, कमलेश मिश्रा, राहुल गर्ग, युवराज सिंह सहित समिति के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Tags :
katninews
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन