Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Independence Day 2021: भारत ने आज ही के दिन देखा था। आजाद भारत का पहला सूरज।

admin

Sun, Aug 15, 2021
Independence Day 2021: भारत ने आज ही के दिन देखा था। आजाद भारत का पहला सूरज।

Independence Day 2021:- भारत ने अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 को आजाद भारत की हवा में सांस ली और आजादी की पहली सुबह का सूरज देखा. हालांकि इस सूरज में बंटवारे के जख्म की लाली भी थी. बंटवारे के बाद मिली आजादी खुशी के साथ ही दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का दर्द भी दे गई ।15 अगस्त की तारीख भारतीय डाक सेवा के इतिहास में एक खास कारण से दर्ज है।

दरअसल 1972 में 15 अगस्त के दिन ही 'पोस्टल इंडेक्स नंबर' अर्थात पिन कोड लागू किया गया था. हर इलाके के लिए अलग पिन कोड होने से डाक की आवाजाही में आसानी होने लगी.

देश-दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख पर दर्ज जिन्होंने हिस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी वो इस प्रकार है:-

1854 : ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता (अब कोलकाता) से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई, हालांकि आधिकारिक तौर पर इसका संचालन 1855 में शुरू हुआ.

1872 : भारतीय दार्शनिक श्री अरबिंदो का जन्म.

1886 : भारत के महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का निधन.

1947 : भारत को अंग्रेज़ों की हुकूमत से आजादी मिली.

1947 : रक्षा वीरता पुरस्कारों-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना.

1975 : बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति.

1950 : भारत में 8.6 की तीव्रता वाले भूकंप के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये.

1971 : बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ.

1972 : पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया.

1982 : राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत.

1990 : जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण.

2007 : दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत.

यह भी पढ़ें

साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 अगस्त 2021:इस सप्ताह इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन