Fri 19 Jun 2026

ब्रेकिंग

कुठला पुलिस ने पकड़ी शराब तस्करी की बड़ी खेप, 360 लीटर अवैध शराब एवं बलेनो कार जप्त

कटनी | वन विभाग की टीम ने कुएं में गिरी एक जंगली बिल्ली (जंगल कैट) का सफल रेस्क्यू किया।

ग्राम धूरी (बंधी) की ऐतिहासिक दो मंजिला बावली उपेक्षा का शिकार, जल गंगा अभियान के तहत सफाई की उठी मांग

स्लीमनाबाद होटल, चंद रुपयों के लालच में स्थानीय युवाओं को परोसा जा रहा 'कमरा', नियमों की उड़ र

कटनी। अल्टीमेटम खत्म,नगर निगम के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल आज से शुरू; शहर की व्यवस्थाएं ठप

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी महिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग प्रमुख का पुतला दहन कर जताया विरोध : कटनी। महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Jun 18, 2026

महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन

कटनी महिला कांग्रेस ने चुनाव आयोग प्रमुख का पुतला दहन कर जताया विरोध

कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोसी सेतिया के मार्गदर्शन में कटनी जिला महिला कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में थाना तिराहा पर चुनाव आयोग के प्रमुख ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं शहर जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने किया। इस दौरान रजनी वर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से कार्य करने के बजाय सत्ता पक्ष के दबाव में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ओर नारी सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास करती है।

रजनी वर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से कुछ जानकारी छिपाने के आधार पर निरस्त किया गया, जबकि संबंधित तथ्यों की वास्तविक स्थिति अलग थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त अवसर दिए नामांकन रद्द करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

महिला कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र एवं महिला नेतृत्व के साथ अन्याय बताते हुए इसकी निंदा की। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में राज्यपाल से आग्रह किया गया कि वे सुश्री मीनाक्षी नटराजन के साथ हुए कथित अन्याय का संज्ञान लेते हुए उचित न्याय सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष माधुरी जैन,पू.कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, राकेश जैन, विजय पटेल, प्रशांत जैसवाल,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, सुमन रजक, आदिता वर्मा, शुभ मंगलानी, मंजू निषाद, लता कनौजिया, मुमताज बानो, सुषमा सिंह, सुनीता सोनी, गीता निषाद, रुक्मणी पांडे,मंजू रजक, शशि यादव, कल्पना पाठक,सुमन,पूजा समुद्री, रूपा तिवारी, दुर्गावती कोल, अर्चना जायसवाल,लता खरे,अजय गोटिया,संजू गुप्ता, नारायण निषाद, राजेश जाटव,मालिनी सिंह, प्रशांत जैसवाल, मारूफ अहमद अभिषेक शिवहरे, जितेंद्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह,आफताब अहमद,जॉर्ज डेविड,आनंद पटेल, देवीदीन गुप्ता ,मनोज वर्मा,शिवकुमार यादव, श्याम यादव, मुन्ना कुशवाहा, साहिल नामदेव, श्याम पाहुजा,कमलेश यादव,शशि शेखर भारद्वाज,विजय चंदवानी जमुना प्रसाद विश्वकर्मा, अजय जैसवानी, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, हर्षित मिश्रा,दिलदार खान,यूसुफ खान,फरीद मोहम्मद ,मनीष केवट,अभय गौतम,सोनू चौहान,सुरेश लालवानी, अंशु गुप्ता,सलाहुद्दीन खान,अखबर मंसूरी राघव सोनी आदि अनेकों कांग्रेसजन शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन