Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: कश्मीर का छोटा सा गांव देशभर में हो रहा मशहूर,हरी सब्जियों के खेती से गांव वाले कमा रहे लाखों

admin

Sat, Jul 17, 2021
कश्मीर का छोटा सा गांव देशभर में हो रहा मशहूर,हरी सब्जियों के खेती से गांव वाले कमा रहे लाखों

कश्मीर सिर्फ आतंकी हमलों,मुठभेड़,पत्थरबाजी एयर हिंसा की घटनाओं को लेकर देशभर में चर्चित रहता था लेकिन धारा 370(Article 370) के हटने के बाद से जम्मू खासकर की कश्मीर से कई सुकून देने वाली खबरें सामने आती हैं।जम्मू कश्मीर अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और वहां के लोग भी एक शांतिपूर्ण और खुशहाल जीवन शैली की तरफ जा रहें हैं।कश्मीर के एक छोटे से गांव से एक ऐसी की खबर सामने आई है जिससे कि बेहद सुकून मिलता है।दरअसल दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का एक छोटे सा गांव हरी सब्जियों की खेती के कारण से पूरे देश में चर्चा के विषय बना हुआ है।

गांव में रह रहे सभी परिवार करते हैं हरी सब्जियों की खेती

कुलगाम(Kulgam) का वानीगुंड गांव एक छोटा सा गांव है और इस गांव में करीब 200 परिवार रहते हैं।तारीफ और आश्चर्य की बात यह है कि ये सभी 200 परिवार गांव में हरी सब्जियों की खेती करते हैं और इसी से ही अपनी आजीविका चलाते हैं।इसी वजह से इस गांव में हरी सब्जियों की खेती अच्छी खासी मात्रा में होती है।इस गांव के लोग विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करते हैं जैसे ककड़ी, खीरा,फूलगोभी,शलगम आदि।

पूरे देश में होता है सब्जियों का निर्यात

यह गांव न सिर्फ कश्मीर में बल्कि भारत के कई राज्यों को हरी सब्जियों का निर्यात करता है।पिछले कुछ वर्षों में गांव के लोगों ने जो प्रयास किये हैं उसकी वजह से सब्जियों के उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई है और यही कारण है कि ये छोटा सा गांव अन्य राज्यों को भी सब्जियों का निर्यात करता है।ग्रामीणों के मुताबिक इस खेती से जुड़े सभी लोग अच्छा खासा कम लेते हैं और पिछले कुछ वर्षों में उत्पादन बढ़ने से प्रति व्यक्ति आय में भी वृद्धि हुई है।गांव वाले जैविक खाद(Organic fertilizer) का भी उपयोग करते हैं जिससे उन्हें सब्जियों का अच्छा मूल्य मिलता है।इस दिनों की बात करें तो गांव में प्रतिदिन लगभग 30000 किलो खीरों का उत्पादन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

किसानों को सौगात:28 साल बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर खेती कर सकेंगे किसान

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन