Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Antf और कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कटनी। निगमाध्यक्ष व पार्षद ने किया भूमिपूजन,रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का भूमिपूजन

कटनी-कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का खेल! बिना अनुमति कटे प्लॉट, प्रशासन पर भी उठे सवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला व प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान किया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी जिले में कथित भू-माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं : कटनी-कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का खेल! बिना अनुमति कटे प्लॉट, प्रशासन पर भी उठे सवाल

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jul 3, 2026

कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का खेल! बिना अनुमति कटे प्लॉट, प्रशासन पर भी उठे सवाल

कटनी जिले में कथित भू-माफियाओं के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा जिला कलेक्टर को दी गई शिकायत से लगाया जा सकता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम पंचायत हिरवारा की कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन, बिना पंचायत उपकर और बिना आवश्यक सरकारी अनुमति के खुलेआम आवासीय प्लॉट काटकर बेचे जा रहे हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार खसरा नंबर 770 की कृषि भूमि को नियमों के विपरीत कॉलोनी की तरह विकसित किया जा रहा है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि बिना वैध सड़क के नहर विभाग की जमीन को रास्ता बताकर प्लॉटिंग की जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह भी बताई गई है कि इस मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन से की गई थी, लेकिन कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध प्लाटिंग का कारोबार फल-फूल रहा है?

क्या कृषि भूमि को रिहायशी प्लॉट में बदलने वालों पर कार्रवाई होगी? क्या सरकारी नियम सिर्फ आम लोगों के लिए हैं? और क्या प्रशासन अब भी आंखें मूंदे बैठा रहेगा?

फिलहाल शिकायत जिला कलेक्टर को सौंप दी गई है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और मामले की जांच एवं प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। संबंधित पक्ष का विमल गुप्ता जी से संपर्क किया गया मगर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया गया

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन