Fri 03 Jul 2026

ब्रेकिंग

अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Antf और कोमाखान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कटनी। निगमाध्यक्ष व पार्षद ने किया भूमिपूजन,रानी लक्ष्मीबाई वार्ड में 30 लाख की डेकोरेटिव रोड लाइट परियोजना का भूमिपूजन

कटनी-कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग का खेल! बिना अनुमति कटे प्लॉट, प्रशासन पर भी उठे सवाल

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला व प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान किया

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी में चला "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान : रजिस्ट्रार कार्यालय एवं नोटरी कार्यालय कटनी में चला "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान, पंपलेट, स्टिकर एवं बैनर के मा

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Fri, Jul 3, 2026

रजिस्ट्रार कार्यालय एवं नोटरी कार्यालय कटनी में चला "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान, पंपलेट, स्टिकर एवं बैनर के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा कटनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना प्रभारी यातायात कटनी श्री अनूप सिंह द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय एवं नोटरी कार्यालय परिसर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना प्रभारी यातायात श्री अनूप सिंह एवं पुलिस टीम ने अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकगण, कार्यालयीन कर्मचारियों, पक्षकारों तथा आम नागरिकों से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए, जागरूकता स्टिकर लगाए गए तथा बैनरों के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया।

नागरिकों को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश, पार्ट-टाइम जॉब, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे किसी भी प्रलोभन, दबाव अथवा संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी, यूपीआई पिन, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

थाना यातायात कटनी द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दें। जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

कटनी पुलिस की अपील — "सोच-समझकर करें क्लिक, सुरक्षित रहेगा आपका डिजिटल जीवन।"रजिस्ट्रार कार्यालय एवं नोटरी कार्यालय कटनी में चला "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान, पंपलेट, स्टिकर एवं बैनर के माध्यम से आमजन को किया जागरूक

पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा कटनी के मार्गदर्शन में जिलेभर में संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना प्रभारी यातायात कटनी श्री अनूप सिंह द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय एवं नोटरी कार्यालय परिसर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना प्रभारी यातायात श्री अनूप सिंह एवं पुलिस टीम ने अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकगण, कार्यालयीन कर्मचारियों, पक्षकारों तथा आम नागरिकों से संवाद कर साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित किए गए, जागरूकता स्टिकर लगाए गए तथा बैनरों के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया गया।

नागरिकों को बताया गया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी फर्जी लिंक, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश, पार्ट-टाइम जॉब, केवाईसी अपडेट, बिजली बिल, बैंक अधिकारी बनकर कॉल करने तथा अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे किसी भी प्रलोभन, दबाव अथवा संदिग्ध संदेश पर विश्वास न करने तथा किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी, यूपीआई पिन, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी गई।

अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी की घटना होती है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

थाना यातायात कटनी द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दें। जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।

कटनी पुलिस की अपील — "सोच-समझकर करें क्लिक, सुरक्षित रहेगा आपका डिजिटल जीवन।"

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन