Sat 11 Jul 2026

ब्रेकिंग

महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद,

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची जारी होते ही ग्राम पंचायत डिठवारा में हंगामा खड़ा हो गया।

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: नरयावली विधायक लारिया ने मकरोनिया में जिला चिकित्सालय स्वीकृत कराने की मुख्यमंत्री से की मांग

admin

Wed, Sep 11, 2024

सागर/ विधायक प्रदीप लारिया ने विधानसभा अंतर्गत मकरोनिया में जिला चिकित्सालय स्वीकृत कराने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है।
विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सागर संभाग के बड़े जिला चिकित्सालय सागर को बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज में मर्ज कर दिया गया है,जिससे विधानसभा के साथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों को जिला चिकित्सालय की रिक्तता एवं कमी होने से अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
विधायक ने उल्लेख किया है कि नरयावली विधानसभा अंतर्गत मकरोनिया की जनसंख्या वर्तमान में डेढ़ लाख से दो लाख के करीब है।
नई बसाहटों के साथ तीव्र गति से मकरोनिया का विकास हो रहा है। मकरोनिया आवागमन के समस्त साधनों से जुड़ा हुआ है।
क्षेत्र एवं जिले से कहीं से भी आने वाले मरीजों को मकरोनिया अत्यंत सुगम होगा।
मकरोनिया में जिला चिकित्सालय स्वीकृत हो जाने से मकरोनिया सहित जिले के नागरिकों को आवश्यक एवं जीवन रक्षक चिकित्सा उपचार प्राप्त होगा।
विधायक लारिया ने जिला चिकित्सालय सागर के बीएमसी में मर्ज होने से क्षेत्रीय एवं जिले के नागरिकों को जिला चिकित्सालय की रिक्तता एवं कमी को पूरा कराने के लिए मकरोनिया में जिला चिकित्सालय स्वीकृत कराने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन