Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mpnews-: मध्य प्रदेश के गांवों में ड्यूटी न करने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही राज्य सरकार, हजारों चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द।

admin

Sat, Mar 5, 2022
Mpnews-: मध्य प्रदेश के गांवों में ड्यूटी न करने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही राज्य सरकार, हजारों चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द।

Pg और mbbs की डिग्री-डिप्लोमा लेने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी न करने वाले चिकित्सकों पर मध्य प्रदेश सरकार कार्रवाई करने जा रही है.

मध्यप्रदेश में MBBS और PG की डिग्री-डिप्लोमा लेने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी न करने वाले चिकित्सकों पर मध्य प्रदेश सरकार कार्रवाई करने जा रही है.

मध्यप्रदेश के 4 सरकारी कॉलेजों के 1100 से ज्यादा चिकित्सकों का पंजीयन रद्द करने की तैयारी की जा रही है.ऐसे चिकित्सकों का रजिस्ट्रेशन मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल (MP MEDICAL COUNCIL) से रद्द कराने की तैयारी कर ली गई है.

इन चिकित्सकों ने डिग्री-डिप्लोमा हासिल करने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएँ नहीं दीं. नियमानुसार गाँवों में सरकारी ड्यूटी करने से इंकार करने पर बॉन्ड की राशि जमा करनी होती है,लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा नहीं किया.कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस संबंध में बार-बार नोटिस भी जारी किए गए हैं, लेकिन चिकित्सकों की ओर से बॉन्ड राशि भरने को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई गई.

नेताजी सुभाषचंद्र मेडिकल कालेज,जबलपुर के डीन डॉ पी के कसार के मुताबिक जिन चिकित्सकों ने बॉन्ड की राशि नहीं भरी है,उन्हें कई बार नोटिस दिया गया है. वेबसाइट पर इससे संबंधित जानकारी डालने के अलावा विज्ञापन प्रकाशित कर बॉन्ड भरने के लिए सूचना दी गई थी.अब कार्रवाई प्रदेश स्तर पर हो रही है.

77 करोड़ से ज्यादा है बॉन्ड की रकम

जानकारी के अनुसार सन् 2002 में डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए ग्रामीण ड्यूटी अनिवार्य करते हुए एक साल का बॉन्ड सिस्टम लागू किया गया था.2006 से पीजी करने वालों के लिए यह 2 साल का हो गया. 2013 में इसे फिर से एक साल का कर दिया गया.शुरुआत में बॉन्ड की राशि 40 हजार थी.बाद में इसे 10 लाख और अब इसे बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है.

1100 से ज्यादा डॉक्टर्स पर कार्रवाई
की तैयारी
मेडिकल सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार की कार्रवाई में जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के 150 डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी है.इनमें यूजी के 51, पीजी डिप्लोमा के 43 और पीजी के 56 डॉक्टर्स हैं.इन सभी की बॉन्ड राशि कुल 11 करोड़ से ज्यादा है.प्रदेश भर में 1118 चिकित्सकों पर कार्रवाई होगी,इनकी कुल बॉन्ड राशि 77 करोड़ के करीब है. इसमें सबसे ज्यादा 325 चिकित्सक जीएमसी भोपाल, इसके बाद 292 चिकित्सक एमजीएम इंदौर, 193 चिकित्सक जीआरएमसी ग्वालियर और 158 चिकित्सक एसएसएमसी रीवा से हैं.

कोरोना संक्रमण काल में ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी सामने आने के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आया.कोरोना से जंग के दौरान गाँवों में चिकित्सकों की कमी खली और डॉक्टर न होने से कई मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिला.सूत्रों के अनुसार इसके बाद शिकायत उच्च स्तर पर हुई,जिसके बाद करवाई का फैसला लिया गया.

यह भी पढ़ें।

माननीय विधायक दिनेश राय मुनमुन जी की अनुशंसा पर शहर के प्रमुख स्थानों में लोगों के बैठने के लिए लगी चेयर ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन