Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mp Weather Alerts:-दक्षिण-पूर्वी मप्र में बना है ऊपरी हवा का चक्रवात,भोपाल सहित 35 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

admin

Fri, Apr 30, 2021
Mp Weather Alerts:-दक्षिण-पूर्वी मप्र में बना है ऊपरी हवा का चक्रवात,भोपाल सहित 35 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

(Mp weather Alerts)मौसम केंद्र द्वारा जारी किए गए पूर्व अनुमान के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश के 35 जिलों में तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Mp में भोपाल संभाग समेत मालवा, निमाड़, महाकौशल, ग्वालियर, चंबल और विंध्य के कुछ जिले शामिल हैं। भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को धूलभरी तेज आंधी चली और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।

ये तीन सिस्टम डालेंगे असर

  • पूर्वी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है।
  • पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक एक ट्रफ लाइन बनी है।
  • सौराष्ट्र और कच्छ के पास भी ऊपरी हवा का चक्रवात बना है।

40 किलोमीटर की रफ्तार से चली धूल भरी हवा, 43 डिग्री पार हो सकता था पारा

अप्रैल बीतने के 1 दिन पहले गर्मी भी बढ़ गई। शहर में गुरुवार को दिन का तापमान 42.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और 11 साल में अप्रैल में तीसरा सबसे ज्यादा तापमान है। बुधवार के मुकाबले दिन के तापमान में 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। तीखी धूप चटकी और बादल भी छाए। इस वजह से दिन में उमस से भी लोग बेहाल रहे। पारे की चाल भी तेज थी।

दोपहर होने से पहले सुबह 6 घंटे में ही तापमान में 13.6 डिग्री का इजाफा हो गया था। रात का तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इस वजह से मौसम प्रभावित हुआ। हवा का रुख दक्षिणी रहा। इसके कारण तापमान में इजाफा हुआ।

तेज हवा के बीच कुछ इलाकों में बिजली भी हुई थी गुल
दोपहर 3 बजे के बाद 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी तेज हवा चली। होशंगाबाद रोड, मिसरोद, रचना नगर, शाहपुरा, अवधपुरी, अरेरा कॉलोनी, चार इमली, एमपी नगर में धूल भरी हवा चली। पुराने शहर के शाहजहांनाबाद, जिंसी, जहांगीराबाद, रॉयल मार्केट, हमीदिया रोड समेत कई इलाकों में भी धूल भरी तेज हवा चली। इस दौरान इन इलाकों में कुछ देर के लिए बिजली गुल भी रही। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि हवा की औसत रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे रही।

Read also:-

स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस, बताया कैसे रखें अपना ध्यान होम आइसोलेशन में.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन