Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: MP I.A.S Transfer:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीहोर-जबलपुर समेत 14 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर

admin

Tue, Nov 8, 2022
MP I.A.S Transfer:- मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सीहोर-जबलपुर समेत 14 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर

मध्यप्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने सोमवार रात को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए इंदौर और जबलपुर जिलों सहित राज्य के 14 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है.

एमपी सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह का भोपाल तबादला कर अब उन्हें राज्य उद्योग विकास निगम का प्रबंध संचालक और मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक का जिम्मा दिया गया है.

वहीं, जबलपुर जिलाधिकारी इलैया राजा टी को अब इंदौर का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि छिंदवाड़ा जिलाधिकारी सौरव कुमार सुमन अब जबलपुर के नये जिलाधिकारी होंगे. देवास जिलाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला का भोपाल स्थानांतरण कर अब उन्हें मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि इंदौर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषव गुप्ता को अब शुक्ला के स्थान पर देवास जिलाधिकारी बनाया है.

सीहोर जिलाधिकारी बने प्रवीण सिंह अढायच

इनके अलावा, राज्य सरकार ने प्रवीण सिंह अढायच को सीहोर जिलाधिकारी, कृष्ण देव त्रिपाठी को उमरिया जिलाधिकारी, अरुण कुमार परमार को सिंगरौली जिलाधिकारी, प्रियंक मिश्रा को धार जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी है. आदेश के अनुसार कैलाश वानखेड़े को आगर-मालवा का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अवि प्रसाद को कटनी जिलाधिकारी, शीतला पटले को छिंदवाड़ा जिलाधिकारी, साकेत मालवीय को सीधी जिलाधिकारी, अंकित अस्थाना को मुरैना जिलाधिकारी, ऋजु बाफना को नरसिंहपुर जिलाधिकारी और भव्या मित्तल को बुरहानपुर जिलाधिकारी बनाया है.

एक हफ्ते पहले भी बड़ा फेरबदल

वहीं एक हफ्ते पहले शासन ने अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी. इसमें अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क एवं उप सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अधिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन से प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अधिकरण एवं मिशन संचालक सामाजिक सुरक्षा मिशन की जिम्मेदारी मिली थी.

सचिव की मिली जिम्मेदारी

वहीं सुरेश कुमार को प्रबंध संचालक औद्योगिक केंद्र विकास निगम ग्वालियर से सचिव राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर की जिम्मेदारी सौंपी गई. अंशुल गुप्ता को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन से प्रबंध संचालक स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क तथा उपसचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग बनाया गया. इसके अलावा जेएन कंसोटिया, अजीत केसरी और अशोक वर्णवाल को नई तैनाती मिली.

यह भी पढ़ें।

Mp News Live: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में की वृद्धि

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन