Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: Mp में शराब बंदी पर लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के उग्र तेवर, भोपाल में शराब दुकान पर पत्थर फेंककर की तोड़फोड़।

admin

Mon, Mar 14, 2022
Mp में शराब बंदी पर लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के उग्र तेवर, भोपाल में शराब दुकान पर पत्थर फेंककर की तोड़फोड़।

मध्य प्रदेश में शराब बंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अब उग्र होते जा रहे हैं। आज बरखेड़ा पठानी में शराब की दुकान के शराब नीति के खिलाफ होने के बाद भी नहीं हटाए जाने पर नाराजगी दिखाई है। उन्होंने शराब की दुकान के भीतर घुसकर पत्थर उठाकर तोड़फोड़ कर दी और उऩके इस एक्शन पर भारती समर्थक नारे लगाए। भारती ने इन दुकानों को एक हफ्तेभर के भीतर हटाने की चेतावनी दी है। वहीं, कांग्रेस ने शराब बंदी के लिए इस तरीके को गलत बताया है। पीसीसी अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से भारती के तरीके की तरह शराब बंदी कराने का अभियान चलाने की अनुमति मांगी है। 

शराब बंदी को लेकर पिछले कुछ महीने से पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार तारीखें दे रही थीं लेकिन इसके बाद भी शराब नीति के खिलाफ स्थापित दुकानों को नहीं हटाया जा रहा था। पिछले दिनों वे गुनगा की एक शराब दुकान पर पहुंची थी जो तरावली मंदिर के पास थी और उसे हटाने की मांग की थी। इसके बाद आज वे बरखेड़ा पठानी की एक शराब दुकान पर पहुंची जहां लोगों से मिलीं। उनसे दुकान के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वे कई बार शराब की दुकान को हटाने के लिए जिला प्रशासन को कह चुके हैं। इसके बाद भी आज तक दुकान को नहीं हटाया गया है। 

पत्थर फेंककर की तोड़फोड़
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने क्षेत्रीय लोगों की शिकायत सुनने के बाद अपने गुस्से को रोक नहीं पाईं और उन्होंने एक पत्थर उठाकर शराब की दुकान के भीतर जाकर तोड़फोड़ कर दी। इसका उन्होंने वीडियो बनवाया और अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट कर दिया। ट्विटर पर उमा भारती ने लिखा है कि बरखेड़ा पठानी आझाद नगर, बीएचईएल भोपाल , यहाँ मज़दूरों की बस्ती में शराब की दुकानों की शृंखला हैं जो कि एक बड़े आहाता में लोगों को शराब परोसते हैं। मज़दूरों की पूरी कमाई इन दुकानो में फूक जाती हैं। यहाँ के निवासियों एवं महिलाओं ने आपत्तियां की, विरोध में धरने दिए क्योंकि यह दुकान सरकारी नीति के ख़िलाफ़ हैं। भारती ने आगे लिखा है कि इन दुकानों को बंद करने के लिए हर बार प्रशासन ने आश्वासन दिया लेकिन कई साल हो गए यह आज तक नहीं हो पाया।

भारती ने जनजागरण चलाने का दिया था बयान
गौरतलब है कि शराब बंदी को लेकर उमा भारती ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी और दोनों ने जनजागरण अभियान के माध्यम से नशामुक्ति की दिशा में काम करने पर सहमति बनाई थी। भारती ने शुक्रवार को यह भी ऐलान किया था कि वे शराब नीति को लेकर 24 मार्च को मीडिया के सामने आएंगी। मगर इसके पहले ही आज भारती ने शराब बंदी के अपने लक्ष्य की दिशा में उग्र रूख का प्रदर्शन कर दिया। 

यह भी पढ़ें।

Mpnews-: Bhopal शहर में पकड़े गए छह संदिग्ध ‘आतंकवादी’; तलाशी अभियान जारी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन