Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: देवास में मिली नकली घी की फैक्ट्री,अमूल और सांची के रैपर लगाकर बेचते थे नकली घी।

admin

Tue, Sep 21, 2021
देवास में मिली नकली घी की फैक्ट्री,अमूल और सांची के रैपर लगाकर बेचते थे नकली घी।

देवास पुलिस ने त्रिलोक नगर में मिलावटी घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यहां एक क्विंटल मिलावटी घी सहित करीब पांच लाख रुपये का माल जब्त किया है।

सांची और अमूल के रैपर लगाकर यह घी कम कीमत में बाजार में बेचा जाता था। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रविवार रात की गई थी, लेकिन सोमवार देर शाम पुलिस ने पर्दाफाश किया।देवास पुलिस ने दबिश देकर मिलावटी घी और सामग्री के साथ देवनारायण चौधरी निवासी त्रिलोकनगर, इटावा (देवास) और पुरुषोत्तम गड़रिया निवासी हम्मालनगर (इंदौर) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। आरोपित मिलावटी घी बनाकर उसे ब्रांडेड कंपनियों के रैपर में पैककर उज्जैन, इंदौर, धार, बड़वानी जिलों में बेचते थे। आरोपित देवनारायण को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। देवनारायण ने अपने घर को ही कारखाना बना रखा था। कार्रवाई में निरीक्षक उमरावसिंह, उप निरीक्षक महेंद्रसिंह, पवन यादव, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर मंडलोई, परवेज खान, राकेश तिवारी आदि की अहम भूमिका रही।

यह सामग्री जब्त की गई : पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, 35 किलो घी, 75 किलो कच्चा माल, सेंट, वनस्पति घी, गैस सिलिंडर सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

यह भी पढ़ें

Azadi ka Amrit Mahotsav-C.R.P.F की साईकल रैली का लखनादौन में भव्य स्वागत।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन