Sat 11 Jul 2026

ब्रेकिंग

महासमुंद, सांकरा पटेवा क्षेत्र में भारी मात्रा में छुपाकर,जमीन के नीचे दबाकर रखे महुआ लाहन पास बरामद,

प्रधानमंत्री आवास योजना की अस्थाई सूची जारी होते ही ग्राम पंचायत डिठवारा में हंगामा खड़ा हो गया।

शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में छात्राओं को साइकिल वितरण, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

⚫ *1700किलोमीटर दूर तमिलनाडु मे छिपकर बैठा उड़ीसा का गान्जा उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

कटनी: गौवंश से कथित अप्राकृतिक कृत्य के वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: कलेक्टर

admin

Tue, Aug 6, 2024

सागरI नवागत कलेक्टर संदीप जी. आर. ने आधिकारियों को निर्देश दिए हैं दिए शासन की लोक हितकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य  करें। उन्होंने कहा कि शासन की लोक हितकारी योजनाओं जिसमें प्रमुख रूप से आयुष्मान कार्ड, राशन पात्रता पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना आदि सभी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सभी अधिकारी कार्य करें।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने कहा कि सभी लोक हितकारी योजनाओं का लाभ समय सीमा में एवं सरल रूप से मिले इसकी विशेष व्यवस्था की जावे। उन्होंने आदेश दिया कि प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में हो इसके लिए सभी अधिकारी जनसुनवाई में समय पर उपस्थित हों और आमजन की शिकायतों का निराकरण करें।
कलेक्टर संदीप जी. आर. ने कहा कि जिले में हो रही बारिश से कहीं कोई जनहानि न हो इसके लिए सभी अधिकारी क्षतिग्रस्त एवं जीर्ण-शीर्ण सरकारी एवं निजी भवनों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, मकानों आदि को चिन्हित करें एवं उनको ठीक करने अथवा डिसमेंटल करने की कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जल भराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, एवं जहां आवश्यक हो बैरीकैटिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय सहित जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ आवश्यक दवाओं के साथ मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन