Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर कटनी पुलिस के CEIR PORTAL के माध्यम से 110 गुम

"अंधेरे में विकास" : कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहा ग्राम पंचायत उबरा, ग्रामीणों में आक्रोश

जनाक्रोश,2023 से पहले के वाहन मालिक पूछ रहे सवाल-"हमारी गाड़ियों का क्या होगा?"

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी:बंगाल की खाड़ी में फिर बना चक्रवात, 13 जिलों में होगी झमाझम बरसात

admin

Fri, Aug 27, 2021
मध्य प्रदेश में भारी वर्षा की चेतावनी:बंगाल की खाड़ी में फिर बना चक्रवात, 13 जिलों में होगी झमाझम बरसात

मध्य प्रदेश में कुछ दिनों से बादलों का आना-जाना लगा हुआ है। हालांकि लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि 29 अगस्त को जबलपुर, मंडला सहित पूर्वी मध्य प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों में बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। ट्रफ लाइन भी दक्षिणी हिस्से में आ सकती है। इसका असर हमारे यहां मौसम पर पड़ेगा। इन सिस्टम के प्रभाव से मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से पूर्वी मप्र में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं।

जारी की गई है चेतावनी

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में रीवा एवं शहडोल संभागों में बारिश हो सकती है। साथ ही सागर, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, नीमच एवं मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

सूखे की चपेट में आ सकते हैं कई जिले

आंकड़ों पर गौर करें तो यह साफ है कि अगर आने वाले एक पखवाड़े में बारिश नहीं होती है तो प्रदेश के करीब 14 जिले ऐसे हैं जो सूखे की चपेट में आ सकते हैं। पूरे मध्यप्रदेश में अब तक 685.5 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 708.7 मिलीमीटर है। इस लिहाज से अब तक प्रदेश में सामान्य से 3 फीसदी कम बारिश हुई है।

प्रदेश के 14 जिले ऐसे हैं जहां 20 से 43% तक सामान्य से कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार की ये योजनाएं 10वी पास ओर 12वी वालों के लिए है , नहीं रहेंगे बेरोजगार जानिए कैसे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन