Wed 08 Jul 2026

ब्रेकिंग

⚫ नकबजनी के आरोपी "पारधी गिरोह" के 07 शातिर चोर पहुंचे सलाखों के पीछे l

अल्पसंख्यक नेतृत्व को मजबूत करने की मांग, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मिला प्रतिनिधिमंडल

साथियों ने सम्मान समारोह में दी शुभकामनाएं

पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के दिए सुझाव

पिपरोध जैन मंदिर में चोरी का प्रयास: भगवान की सभी प्रतिमाएं सुरक्षित, दानपेटी से उड़ाए नगदी

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

: बच्चों की फौज तैयार कर रहे टर्की और पाकिस्तान,अमेरिका ने Child Soldier Recruiter List में डाला

admin

Sat, Jul 3, 2021
बच्चों की फौज तैयार कर रहे टर्की और पाकिस्तान,अमेरिका ने Child Soldier Recruiter List में डाला

पाकिस्तान और टर्की की नई नई दोस्ती खूब सुर्खियों में है।चीन के बाद पाकिस्तान का यदि कोई दोस्त है तो वो टर्की है।पाकिस्तान और टर्की कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं फिर चाहे वो हथियार बनाना हो,एक दूसरे के दुश्मन के खिलाफ खुलकर बोलना हो या आतंकवाद फैलाना हो।अब पाकिस्तान और टर्की की एक और करतूत सबके सामने आ गयी है।दरअसल अमेरिका ने अपनी एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है।अमेरिका की इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान और टर्की अब बच्चों को फौज में भर्ती करके चाइल्ड आर्मी बना रहे हैं।

पाकिस्तान की पुरानी आदत है बच्चों का इस्तेमाल करके आतंकवाद फैलाना

टर्की का तो पता नही लेकिन पाकिस्तान के विषय में इतना ज़रूर कहा जा सकता है कि अपने मकसद के लिए बच्चों का इस्तेमाल करना पाकिस्तान के लिए नई बात नही है।अब कश्मीर में ही कई बार नाबालिग बच्चों के हाथ मे बंदूक, पत्थर व गोल बारूद देखा गया है।बच्चों के सहारे पाकिस्तान ने कश्मीर में कई बार आतंकी हमलों को अंजाम दिया है।बस फर्क इतना था कि पाकिस्तान ये सब काम आतंकी संगठनों के जरिये करवाता था लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक पाकिस्तान सीधे तौर पर बच्चों की आर्मी यानी चाइल्ड आर्मी बना रहा है।

अमेरिका ने टर्की और पाकिस्तान को डाला Child Soldier Recruiter List में

पाकिस्तान वैसे ही दुनिया भर की जितनी भी खराब सूची है उसमें शुमार है उसके बावजूद पाकिस्तान का मन नही भरता।अब अमेरिका ने चाइल्ड आर्मी बनाने का कारण पाकिस्तान को अपनी बाल सैनिक सुरक्षा कानून(CSPA) की एक सूची Child Soldier Recruiter List में डाल दिया है।इस सूची में आने से पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक जिन देशों को इस सूची में डाला गया है उन ओर अगले वर्ष से कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे।बता दें कि पाकिस्तान के साथ साथ टर्की को भी इस सूची में डाल गया है।

Read Also:

इजराइल ने मचाया धमाल,सैनिकों को अदृश्य कर देने वाली तकनीक की विकसित

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन