Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

कटनी- एनजीओ विज़न एवं कटनी वनमंडल के सहयोग से आयोजित अंतर-संभागीय जैव विविधता एवं पर्यावरण जागरूकता प्रश्नोत्तरी संपन्न

कुएं में गिरे सियार का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की टीम ने बचाई जान

कटनी - अनियंत्रित कार खड़े ट्रक में घुसी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

ग्राम बिलखंड में आयोजित दो दिवसीय रामायण कथा का समापन

बसना-चार दिवसीय हरि कथा कार्यक्रम का आज दूसरा दिन

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

महासमुंद : अखाद्य रंग के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई गोल बाजार महासमुंद में 51 नग मेटानिल येलो जब्त

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, Jan 13, 2026

अखाद्य रंग के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

गोल बाजार महासमुंद में 51 नग मेटानिल येलो जब्त कर नष्ट

13 जनवरी महासमुंद//

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में जलेबी रंग के नाम से उपयोग किए जा रहे अखाद्य रंगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गोल बाजार, महासमुंद स्थित खाद्य परिसरों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 4 फर्मों में अखाद्य मेटानिल येलो रंग विक्रय हेतु रखा पाया गया जिसमें बाजार वार्ड महासमुंद के मेसर्स आदित्य एजेंसी, मेसर्स बिन्देश्वरी किराना,मेसर्स महालक्ष्मी किराना एवं मेसर्स हरे माधव ट्रेडर्स शामिल है।

उक्त सभी दुकानों से कुल 51 नग अखाद्य मेटानिल येलो रंग बरामद किया गया। खाद्य कारोबारियों को नियमानुसार समझाइश देते हुए मौके पर ही समस्त अखाद्य रंगों को नष्ट कराया गया।

अभिविहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि साथ ही किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर बाजार से इस प्रकार के अखाद्य रंगों को पूरी तरह हटाने के संबंध में आग्रह किया गया, जिस पर संघ द्वारा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

इसी जांच के दौरान 4 मीठा सुपारी के निगरानी नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं। जनस्वास्थ्य के हित में जन जागरूकता के उद्देश्य से निगरानी जांच की कार्यवाही सतत जारी है।

खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के अखाद्य रंगों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन