Thu 04 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित कैशलेस उपचार दिलाने हेतु iRAD / eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू

फॉरेस्टर वार्ड में पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस सेवादल मुखर, नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

बसना यूरिया खाद की कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर प्रशासन मौन, किसानों में भारी आक्रोश; कलेक्टर से शिकायत ​

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की

छत्तीसगढ़ /बलौदाबाजार - मूलभूत सुविधाओं को तरसते पर्यटक

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

बारनवापारा वाइल्डलाइफ सेंचुरी रिसोर्ट मैनेजमेंट की मनमानी : छत्तीसगढ़ /बलौदाबाजार - मूलभूत सुविधाओं को तरसते पर्यटक

फिरोज खान संभाग प्रमुख रायपुर

Tue, Jun 2, 2026

बारनवापारा वाइल्डलाइफ सेंचुरी रिसोर्ट के मैनेजमेंट कर रही पर्यटकों के साथ बदसलूकी?

कमरों में दिन दिन भर बिजली गुल, मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर्यटक परेशान?

छत्तीसगढ़/ बलौदाबाजार -बारनवापारा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बारनवापारा अभ्यारण में वन विभाग द्वारा संचालित बारनवापारा वाइल्डलाइफ सेंचुरी रिसॉर्ट में पर्यटकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पर्यटकों से पूरा शुल्क वसूलने के बावजूद भी बिजली,पानी जैसी जरूरी सुविधा तक नहीं मिल पा रही हैं, जिससे आम पर्यटकों और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के सदस्य जब अपने परिवार के साथ वहां ठहरे तो उन्हें दिन भर बिजली नहीं मिली। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के कमरों में रहना बेहद मुश्किल हो गया। जब मैनेजर से शिकायत की गई तो उन्होंने हफ्ते भर से सोलर पैनल में तकनीकी खराबी बताई। हालांकि, रिसॉर्ट के अन्य हिस्सों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य थी।

सोलर और डीजी बैकअप होने के बावजूद लाइट गुल

वन विभाग के अंतर्गत संचालित इस रिसॉर्ट में पर्यटकों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था है। रिसॉर्ट की बिजली व्यवस्था मुख्य रूप से सोलर पैनल और डीजल जनरेटर पर निर्भर है, जो पर्यटकों की मूलभूत जरूरतें पूरी करने के लिए पर्याप्त बताई जाती है। लेकिन हकीकत इससे उलट नजर आई।

जब शिकायत के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को फोन किया गया तो तुरंत बिजली चालू कर दी गई। इस घटना से पर्यटकों में काफी नाराजगी फैल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट ने जानबूझकर बिजली बंद रखी थी।

आम पर्यटकों के साथ रिसॉर्ट मैनेजमेंट का व्यवहार कैसा होगा?

पत्रकारों ने सवाल उठाया कि जब पत्रकार बंधुओं और उनके परिवार (महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों) के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है तो आम नागरिकों और आम पर्यटकों के साथ मैनेजमेंट का रवैया कैसा होगा? अधूरी सुविधाएं मिलना यहां आम बात लग रही है।

बार नवा पारा अभ्यारण छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र है, जहां दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। लेकिन अगर यहां मूलभूत सुविधाएं ही ठीक से उपलब्ध नहीं होंगी तो पर्यटन को बढ़ावा कैसे मिलेगा? वन विभाग को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए तथा रिसॉर्ट में सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करनी चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन