Tue 02 Jun 2026

ब्रेकिंग

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की

निवार प्रखंड में घायल गौ माता का कराया गया उपचार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निभाई सेवा की भूमिका

कटनी। नगर पालिक निगम के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-4 में बंद नाले से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, वार्डवासियों में आक्रोश

कटनी - शासकीय कन्या महाविद्यालय झिंझरी के पास मुरम का अवैध खनन जारी, खनन माफियाओं के हौसले बुलंद

जरवाही में सुने मकान में सेंधमारी कर चोरी करने बाले 02 आरोपी गिरफ्तार एक फ़रार।

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कटनी। मानसून सिर पर, निगम बेखबर: : कटनी। नगर पालिक निगम के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-4 में बंद नाले से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, वार्डवासियों में आक्रोश

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Mon, Jun 1, 2026

बंद नाले से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, वार्डवासियों में आक्रोश

कटनी। नगर पालिक निगम के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक-4 में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चौधरी मोहल्ला और लाला मोहल्ला के रहवासी लंबे समय से एक गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र का मुख्य नाला बंद होने के कारण नालियों का गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

दुर्गंध और गंदगी से बढ़ी परेशानी

नाले के बंद होने से नालियां कचरे और गाद से भर गई हैं। परिणामस्वरूप गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और पूरे क्षेत्र में बदबू का माहौल बना हुआ है। रहवासियों का कहना है कि मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है।

"वार्ड में जल निकासी का कोई दूसरा साधन नहीं है। मुख्य नाला बंद होने से गंदा पानी घरों के आसपास जमा हो रहा है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।"

बबलू चौधरी, स्थानीय निवासी

पहली बारिश में जलभराव का खतरा

क्षेत्रवासियों का कहना है कि मानसून आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यदि बारिश से पहले नाले की सफाई और मरम्मत नहीं कराई गई तो पहली ही तेज बारिश में चौधरी मोहल्ला और लाला मोहल्ला जलभराव की चपेट में आ सकते हैं। लोगों को आशंका है कि गंदा पानी घरों तक पहुंच सकता है, जिससे आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

दो-टूक चेतावनी

समस्या से नाराज नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि 16 मई को सी एम हेल्पलाइन में इसके पूर्व वार्ड पार्षद को भी कई बार शिकायत भी की गई थी जिसका कोई निराकरण नहीं निकला यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे नगर निगम कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करेंगे। वार्डवासियों ने मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले युद्धस्तर पर नाला सफाई अभियान चलाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र को संभावित जलभराव और बीमारी के खतरे से बचाया जा सके।
VIDEO
https://www.facebook.com/share/r/18xfiiy8Fx/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन