फुलौत थाना : परिसर में ईद व रामनवमी को लेकर शांतिसमिति की बैठक संपन्न
Gulfraz Sheikh
Thu, Mar 19, 2026
मधेपुरा जिले के फुलौत थाना परिसर में आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांतिसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष बरुण कुमार शर्मा ने की।
बैठक में थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दोनों ही पर्व संवेदनशील हैं, इसलिए डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली सभी यात्राओं के लिए लाइसेंस अनिवार्य होगा। साथ ही, प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और स्थान पर ही जुलूस निकालने की अनुमति दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों से अपील की गई कि वे आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए ईद और रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर एएसआई विनोद सिंह कुमार, चौकीदार निरंजन कुमार, मुन्ना खान, जवाहर पासवान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में जिला परिषद सदस्य अनिकेत कुमार मेहता, मुखिया बबलु ऋषिदेव फुलौत पूर्वी, मुखिया बिनोद कुमार भारती फुलौत पश्चिमी, कोसी तट पर के पत्रकार शहंशाह कैफ,पूर्व मुखिया गणेश पंडित, रामदेव मेहता, अखिलेश यादव, शेखर पासवान, सुभाष यादव, संतोष शर्मा, फूल खान, तूफानी यादव, मजहर इमाम, सूरज चौधरी, अजित कुमार आजाद, जीवन कुमार ज्योति, शिवनंदन यादव, कमलकिशोर साह, शशि भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags :
Madhepura
Peace committee meeting concluded in Fulaut police station premises regarding Eid and Ram Navami,
Phulaut
Eid
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन