Mon 29 Jun 2026

ब्रेकिंग

"कटनी में रेत माफियाओं पर कार्रवाई कब? जनता मांग रही जवाब!"

जिंदगी की दो बूंद

गजानन कॉम्प्लेक्स के पास धड़ल्ले से निर्माण कार्य जारी

ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिल रहा बढ़ावा

महासमुंद जिले के 6 जगहों पर पुलिस की अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव मासिक अखबार एवं सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

कैमोर को मध्यप्रदेश में नंबर-1 बनाने के दिए निर्देश : कैमोर नगर मे कटनी कलेक्टर आगमन , स्वच्छता और विकास कार्यों का किया गहन निरीक्षण, नगर परिषद अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, May 7, 2026

कैमोर नगर मे कटनी कलेक्टर आगमन , स्वच्छता और विकास कार्यों का किया गहन निरीक्षण

कैमोर को मध्यप्रदेश में नंबर-1 बनाने के दिए निर्देश, नगर परिषद अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना

कैमोर कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को कैमोर नगर परिषद क्षेत्र का दौरा कर स्वच्छता एवं विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर में संचालित योजनाओं की प्रगति का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया तथा अधिकारियों को स्वच्छता के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के कैमोर आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते स्वच्छता अधिकारी पृथ्वीराज सिंह पार्षदगण एवं नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक-5 स्थित शिवा नगर आदिवासी बस्ती पहुंचकर ग्रे वॉटर मैनेजमेंट सिस्टम पार्क सामुदायिक भवन एवं अन्य विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि जल संरक्षण और स्वच्छता के लिए इस प्रकार की योजनाएं भविष्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण केवल आवश्यकता नहीं बल्कि जिम्मेदारी है और कैमोर नगर परिषद इस दिशा में बेहतर कार्य करती दिखाई दे रही है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ एवं पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कैमोर में स्वच्छता और विकास को लेकर गंभीरता दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि इसी प्रतिबद्धता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी रहा तो कैमोर जल्द ही प्रदेश में मिसाल बन सकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि अब लक्ष्य सिर्फ व्यवस्थाएं बेहतर करना नहीं। बल्कि कैमोर को मध्यप्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में शीर्ष स्थान दिलाना होना चाहिए। इसके लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ जनसहभागिता को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगरवासियों का सकारात्मक सहयोग और फीडबैक कैमोर को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिला सकता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नागरिकों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और नगर परिषद के प्रयासों में सहभागी बने। नगर परिषद अध्यक्ष पलक नमित ग्रोवर ने कहा कि कैमोर को स्वच्छ सुंदर और विकसित नगर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक संजय सतेंद्र पाठक के मार्गदर्शन और नगरवासियों के सहयोग से कैमोर जल्द ही प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर एसडीएम तहसीलदार थाना प्रभारी आशीष शर्मा पुलिस बल प्रशासनिक अधिकारी पार्षदगण एवं नगर परिषद की टीम मौजूद रही। कलेक्टर के इस दौरे ने स्पष्ट संकेत दिया है कि कैमोर अब स्वच्छता विकास और जनभागीदारी के नए मानक स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन