Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

खरसिया-प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में हेममन्नू म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुति

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शुरू की किसान हेल्पलाइन 155253, कहा- अन्नदाता के हित में हुई अहम पहल

कटनी- 1 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण

कटनी । शराब दुकान के कर्मचारियों ने फौजी से की मारपीट, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी में अवैध प्लॉटिंग सिंडिकेट सक्रिय, कार्रवाई पर उठे सवाल

सुचना

एमपी न्यूज लाइव मीडिया ग्रुप आपका हार्दिक स्वागत करता

MP न्यूज लाइव, सेटेलाइट हिंदी न्यूज चैनल सेटेलाइट एवं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध :- Play on tv , DTH Live, Ebaba, CNN, PLAYON, AMAZON FIRE STICK, JIO AIR FIBRE

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लगेंगे पंख, जन सुविधाओं को मिलेगी उड़ान : जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां

पवन श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ कटनी

Thu, Apr 30, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लगेंगे पंख, जन सुविधाओं को मिलेगी उड़ान

जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने चार विकासखंडों की 35 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ 20 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी की

कटनी (29 अप्रैल)- जनप्रतिनिधियों की मांग और आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में इजाफा करने जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने एक करोड़ 21 लाख 45 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृतियां जारी की है। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर द्वारा ग्राम पंचायतों में भ्रमण के दौरान भी ग्रामीणों ने निर्माण एवं विकास कार्यों की जरूरत और आवश्यकता जताई। फलस्वरुप सुश्री कौर ने ग्रामीणों की सहूलियत,जरूरत और विकास को रफ्तार देने जिले की चार जनपद पंचायतों कटनी, बड़वारा, बहोरीबंद और ढीमरखेड़ा में 35 अलग-अलग प्रकार के कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर पंख प्रदान किए। इससे जन सुविधाओं को उड़ान मिली।

यहां होंगे इतने निर्माण एवं विकास कार्य

जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी स्वीकृति के मुताबिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त निर्देशों एवं डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी से प्राप्त अनुमोदन के अनुसार पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि के अधोसंरचना,पेयजल और स्वच्छता मद से जिले की जनपद पंचायत, कटनी में 11, बड़वारा में 5, बहोरीबंद में 6 और ढीमरखेड़ा में 13 कुल 35 विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य कराए जाएंगे। उक्त प्रशासकीय स्वीकृति कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और सहायक यंत्री की तकनीकी स्वीकृति के आधार पर जारी की गई है।

शर्तों के अधीन यह कार्य कराए जाएंगे

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जारी स्वीकृति के मुताबिक निर्माण कार्य एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायतों को बनाया गया है जिन्हें निर्धारित शर्तों एवं नियत समय सीमा में तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराना होगा। अन्यथा की स्थिति में शर्तों के अधीन विधि संगत कार्यवाही होगी।

ग्राम पंचायतों में यात्री प्रतीक्षालय निर्माण, बाउंड्री वॉल निर्माण,दुकान निर्माण,ओपन जिम,सामुदायिक भवन निर्माण, पुलिया निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, पौधारोपण में पेवर ब्लॉक कार्य, नाली निर्माण, चेक डैम, कूप जीणोद्धार, घाट सुधार एवं जीर्णोद्धार, तालाब सौंदर्यरीकरण एवं गहरीकरण आदि निर्माण कार्य स्वीकृत लागत राशि से कराए जाएंगे।

Tags :

katninews

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन