: मित्रता एकमात्र ऐसा रिश्ता जो हृदय से बनता है
Mon, Apr 21, 2025
सागर/ सदर स्थित मुहाल नंबर 3 में श्री कृष्ण भक्त श्री कृष्ण भक्त मंडल सदर के तत्वाधान में एवं श्री कृष्ण जी शास्त्री के श्री मुखारविंद से संगीतमय श्रीमद्भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस कि कथा पूर्व श्री कृष्ण भक्त मंडल के सुधीर पांडे ने श्रीमद्भागवत जी एवं कथा व्यास श्री शास्त्री जी का पूजन एवं आरती की श्री शास्त्री जी ने कथा आरंभ करते हुए सप्तम दिवस की कथा का महत्व बताया शास्त्री जी ने कहा कि सप्तम दिवस की कथा का बहुत पुण्य है किसी कारणवश अगर हम छैः दिवस की कथा श्रवण नहीं कर पाए तो नियम पूर्वक भक्ति भाव से सप्तम दिवस की कथा का श्रवण करते हैं तो दयालु श्री कृष्ण हमें सातों दिवस की कथा श्रवण का पुण्य प्रदान करते है श्री शास्त्री जी ने भौमासुर द्वारा हरण कि हुई 16100 राजकुमारीयो के तिरस्कार किए जाने पर उनके उद्धार हेतु उनसे विवाह का विस्तार से वर्णन किया इस प्रकार भगवान के 16108 विवाह की कथा प्रदुम्य जन्म पौंड्रक उद्धार तथा श्री सुदामा जी एवं श्री कृष्ण की अद्भुत कथा का तथा मित्रता के अनुपम व्याख्यान सुनते हुए कहा कि मित्रता अमीरी गरीबी ऊंच-नीच देखकर नहीं की जाती श्री शास्त्री जी ने कहा कि हमारे सारे रिश्ते नाते जन्म से तय होते हैं केवल मित्रता ही एकमात्र ऐसा रिश्ता है जो हृदय से बनता है श्री शास्त्री जी ने श्री कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता से शिक्षा लेने का आग्रह उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से किया श्री कृष्णा एवं सुदामा जी की सुंदर अभिनयुक्त झांकी प्रस्तुत की गई शैलजा पांडे रानू चौकसे आध्या पांडे अंश सोनी अदिति चौबे आदि बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकी एवं अभिनय ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया सुंदर भजनों पर भक्ति खूब नाचे श्री व्यास पूजन एवं हवन हुआ श्री कृष्ण भक्त मंडल के सुधीर पांडेय ने इस साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ में सहयोग रूपी आहुति के लिए सभी क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात श्री कृष्ण भक्त मंडल की प्रेमवती मिश्रा गायत्री साहू ने सुंदर रंगोलीथाल से 108 दीपों से आरती की नंदन साहू शशि साहू हरीश वाधवा द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया गया कथा में सर्वश्री नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया सुधीर पांडे गोपाल कटारे करण सहजल रीना पांडे स्वप्निल चौकसे संगीता पांडे विक्रम राजपूत संतोष उमाहिया चंदन साहू हरीश वाधवा भास्कर चौबे आदि अधिक संख्या में श्री कृष्ण भक्त उपस्थित थे ।
: Betul News मिलानपुर हादसे के शिकार बच्चों का उपचार जारी
Mon, Apr 21, 2025
बैतूल 20 अप्रैल 2025ग्राम मिलानपुर हादसे के शिकार बच्चों के संबंध में वस्तुस्थिति से सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे ने अवगत कराते हुए बताया कि सोमवार को दोपहर 1.30 बजे के लगभग 4 बच्चे जिला अस्पताल बैतूल अपने परिजनों के साथ लाए गए। इन 4 बच्चों में से 1 ही परिवार के 2 बच्चे एवं अन्य 2 अलग-अलग परिवारों से हैं। ये बच्चे अपने घर के नजदीक खेल रहे थे और खेलने वाली सामग्री में पटाखे जैसा विस्फोट होने से हादसे का शिकार हुए।घायलों में नीलम पिता श्री रमेश उम्र 13 वर्ष को मल्टीपल इंजूरी है। जिनकी सीधी आंख में स्पेलरो कॉर्नियल इंजूरी है। जिन्हें उच्च संस्था गांधी मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया। बबीता पिता श्री मनीष उम्र 8 वर्ष को सीधी आंख में घाव हैं और हाथों तथा पैरों में घिसड़न है। इनकी हालत स्थिर है तथा इनका जिला चिकित्सालय बैतूल में उपचार जारी है। अंकिता पिता श्री आकाश उम्र 7 वर्ष इन्हें भी हाथों में घिसड़न के घाव हैं। अंकित पिता श्री आकाश उम्र 6 वर्ष इन्हें बायें घुटन में चोट व सूजन तथा हाथ-पैर में हल्की घिसड़न है। एक्स-रे के उपरात हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा इनका उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है।डॉ.घोरे ने बताया कि बच्चे चिल्ड्रन सर्जिकल वार्ड में एडमिट है, जिन्हें नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सर्जिकल विशेषज्ञ द्वारा देख लिया गया है।क्रमांक/94/463/04/2025
: #BetulNews आगामी 15 दिनों में 10 लाख समग्र ई केवाईसी का रखें लक्ष्य: कलेक्टर श्री सूर्यवंशी
Mon, Apr 21, 2025
बैतूल 21 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को समय सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज जिले की रैंकिंग की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ से कोई भी हितग्राही वंचित न रहे। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड प्रभारी के माध्यम से नागरिक अपना समग्र ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। समग्र ई-केवाईसी के लिए शासन स्तर से 14 रुपए 25 पैसे प्रति व्यक्ति के हिसाब से वार्ड प्रभारी, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को दिए जा रहे हैं। उन्होंने आगामी 15 दिनों में 10 लाख समग्र आईडी ई-केवाईसी किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान प्रसूति महिलाओं को सहायता राशि का भुगतान किए जाने के निर्देश दिए।