सागर : सुरेश केसरवानी श्री केसरवानी वैश्य नगर सभा सागर के नए अध्यक्ष बनाए गए व संध्या केसरवानी सदर को केसरवानी वैश्य महिला सभा
Mon, Nov 3, 2025
सागर/ 3 वर्ष से लंबित श्री केसरवानी वैश्य नगर सभा के चुनाव आज केसरी सदन सदर मे संपन्न हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ऋषि कश्यप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। चुनाव से पूर्व विगत 7 वर्षो का लेखा जोखा व आया व्यय पत्रक महामंत्री रामनारायण केसरवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। चुनाव हेतु तय चुनाव अधिकारी एड. सुभाषचंद्र आढ़तिया,अजय मुखिया व संजय केसरवानी के समक्ष नगर सभा अध्यक्ष पद हेतु तीन फॉर्म भरे अमित केशरवानी भीतर बाजार, आलोक केसरवानी सदर व रूपेश केसरवानी सदर द्वारा भरे गए थे। परन्तु सभी उम्मीदवारों द्वारा सरल हृदयता का परिचय देते हुए समाज हित मे विगत 25 वर्षो से नगर सभा महामंत्री रहे सुरेश केसरवानी का नाम आगे बढ़ाया गया जिसे तीनों चुनाव अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से सुरेश केसरवानी को श्री केसरवानी वैश्य नगर सभा सागर का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इसी के साथ केसरवानी वैश्य महिला सभा के चुनाव भी आयोजित किए गए जिसमे 2 फॉर्म मीना हरीश केसरवानी तिलकगंज व संध्या केसरवानी सदर द्वारा भरे गए थे। परंतु मीना हरीश केसरवानी के अनुपस्थित रहने पर चुनाव अधिकारीयों द्वारा संध्या केसरवानी सदर को केसरवानी वैश्य महिला सभा सागर का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों द्वारा कार्यकारिणी के कुछ पद पर तुरंत प्रभाव से नियुक्ति भी की गई। जिसमे केसरवानी वैश्य नगर सभा महामंत्री पद पर रुपेश केसरवानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र केसरवानी नेता भीतर बाजार,उपाध्यक्ष एवं नगर प्रवक्ता पद पर आलोक केसरवानी सदर व द्वितीय उपाध्यक्ष पद पर अमित केसरवानी भीतर बाजार को मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित केसरवानी महिला सभा अध्यक्ष द्वारा रुक्मणि केसरवानी को सचिव, मीना हरीश केसरवानी, जागृती केसरवानी व शिवानी आनंद केसरवानी को उपाध्यक्ष व नीतू केसरवानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
चुनाव प्रक्रिया व बैठक मे मुख्य रूप से राजकमल केसरवानी, हरिओम केसरवानी,प्रहलाद केसरवानी, ओमप्रकाश केसरवानी,राम केसरवानी,विपिन केसरवानी,राहुल केसरवानी,गनेश केसरवानी, राजकुमार केसरवानी,मनोज केसरवानी,बंटी केसरवानी,विनीता केसरवानी,पूर्व अध्यक्ष प्रीति केसरवानी,गीता केसरवानी,रेखा केसरवानी, शकुंतला केसरवानी,सुनील केसरवानी,आशा आढ़तिया,सुधा केसरवानी,सरिता केसरवानी,निशा केसरवानी,दर्श केसरवानी,धर्मेंद्र केसरवानी सहित बड़ी संख्या मे समाजजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एवं आभार निवर्तमान अध्यक्ष प्रहलाद केसरवानी ने किया।
सागर : आज श्री गुरुनानक देव जी का विशाल नगर कीर्तन
Sat, Nov 1, 2025
सागर: आज श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर विशाल नगर कीर्तन निकलेगा। श्री गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह होरा ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार गुरुद्वारा भगवानगंज से सुबह 11:30 बजे से एक विशाल नगर कीर्तन जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा।
नगर कीर्तन भगवान गंज गुरुद्वारा से शुरू होकर सदर बाजार राधा तिराहा कटरा बाजार तीनबत्ती गौर मूर्ति विजय टाकीज ओवर ब्रिज राधेश्याम भवन श्री गुरुद्वारा भगवानगंज में शाम 6 बजे संपन्न होगा। तत्वपश्चात गुरू का लंगर गुरूमुख परिवार बल्लो अटूत बरतेगा।
सागर : जग - तारा सम्मान समारोह 5 नवंबर को
Fri, Oct 31, 2025
सागर/ सुप्रसिद्ध समाजसेवी व शिक्षाविद स्व.
पं. जगदीश प्रसाद पाण्डेय की जन्म जयंती पर
श्यामलम् संस्था सागर और आरिणी चैरिटेबल फाऊंडेशन भोपाल की सहभागिता में "जग- तारा" सम्मान समारोह का आयोजन 5 नवंबर 2025 बुधवार को दोपहर 1.30 बजे से रवींन्द्र भवन सागर के सभागार में किया जायेगा. इस अवसर पर पुस्तक " बरगद होते हैं पिता" का विमोचन व चर्चा की जावेगी. कार्यक्रम में स्व. पाण्डेय की स्मृति में स्थापित जीव सेवा,साहित्य सृजन, प्रेरक शिक्षक,मानस मणि एवं वयोश्रेष्ठ "जग तारा सम्मान" से विभिन्न व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा होंगे तथा अध्यक्षता डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.वाय एस ठाकुर करेंगे. विधायक सागर शैलेंद्र जैन विशिष्ट अतिथि होंगे तथा माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति दीपक तिवारी प्रमुख वक्ता एवं अवंती बाई विश्व विद्यालय सागर के कुलगुरु डॉक्टर विनोद मिश्रा सारस्वत अतिथि होंगे.
आयोजक संस्थाओं द्वारा सभी प्रबुद्ध जनों से उपस्थिति का आग्रह किया गया है.