: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने चार सीटों पर प्रत्याशी बदले।
Wed, Oct 25, 2023
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई प्रत्याशियों की सूची को कांग्रेस ने परिवर्तन करते हुए चार सीटों पर प्रत्याशियों को बदला है। बता दे कि इन सीटों पर पूर्व में घोषित प्रत्याशियों का लगातार विरोध हो रहा था। जिसके बाद पार्टी ने इन सीटों पर दोबारा मंथन किया और चार सीटों पर चेहरे बदले हैं।
Read more -
मध्य प्रदेश में भाजपा वाली शिवराज सिंह सरकार के 18 सालों में अर्थव्यवस्था हुई है खस्ताहाल:सुप्रिया श्रीनेत
सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह को फिर टिकट दिया है,हले इनके स्थान पर सिकरवार कुलदीप को टिकट दिया गया पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया गया, यहां से पहले गुरु चरण खरे को टिकट दिया गया था। बड़नगर से मुरली मोरवाल को टिकट दिया गया, यहां पहले राजेंद्र सिंह सोलंकी को कांग्रेस ने टिकट दिया था। जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया यहां पहले हिम्मत श्रीमाल उम्मीदवार बनाए गए थे।
आमला पर कोई निर्णय नहीं
कांग्रेस की इस सूची में बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। यहां से कांग्रेस ने मनोज मल्वे को प्रत्याशी बनाया। यह सीट इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां से डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे भी चुनाव लड़ना चाहती थी और चर्चा भी थी कि इस सीट से कांग्रेस बांगरे को टिकट भी दे सकती है, लेकिन पिछली सूची में कांग्रेस ने मनोज मल्वे को प्रत्याशी बना दिया।
स्वास्थ्य के मामले में प्रदेश देश के पिछड़े राज्यों में शुमारः कमलनाथ
भोपाल
। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया है कि शिवराज जी ने अपने 18 साल के कार्यकाल में मध्य प्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल कर दिया है। यहां बीमार और गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस नहीं मिलती, आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज नहीं मिलता, मृतकों का उपचार दिखाकर घोटाला किया जाता है और व्यापम तथा नर्सिंग कॉलेज जैसे घोटालों से प्रदेश की छवि खराब की जाती है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने इन हालात को बदलने का संकल्प लिया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही हम स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनायेंगे। प्रदेश के नागरिकों के लिए वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करेंगे, जिसमें परिवार सहित 25 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा शामिल रहेगा। स्वस्थ मध्यप्रदेश, खुशहाल मध्यप्रदेश।
Read more -
चुनाव आयोग की गाइडलाइन में संशोधन: सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं में लगे श्रमिक कर्मचारी कर सकेंगे डाक मत पत्र का प्रयोग
: चुनाव आयोग की गाइडलाइन में संशोधन: सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं में लगे श्रमिक कर्मचारी कर सकेंगे डाक मत पत्र का प्रयोग
Mon, Oct 23, 2023
एमपी न्यूज, भोपाल।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly elections) की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) तैयारी में जुट गया है। इसी कड़ी में डाक मत पत्र (postal ballot) को लेकर राज्य चुनाव आयोग की गाइडलाइन (guidelines) में संशोधन (amended) किया गया है।
Read more-: मध्य प्रदेश में भाजपा वाली शिवराज सिंह सरकार के 18 सालों में अर्थव्यवस्था हुई है खस्ताहाल:सुप्रिया श्रीनेत
जानकारी के अनुसार अब सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं में लगे श्रमिक कर्मचारी ही कर डाक मत पत्र का प्रयोग सकेंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने निर्वाचन संबंधी कर्मचारियों के लिए गाइडलाइन जारी की है। गृह, ऊर्जा और स्वास्थ्य के साथ चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के पास डाक मत पत्र से मतदान का अधिकार होगा।
Read more-कमलनाथ के आवास पर आत्मदाह की कोशिश
: कमलनाथ के आवास पर आत्मदाह की कोशिश
Sun, Oct 22, 2023
मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर उपजे असंतोष के नजारे हर दिन किसी न किसी नाटकीय रूप से उभर कर सामने आ रहे है जिससे उक्त पार्टियों के आतंरिक रूप और कार्यप्रणाली का वीभत्स चेहरा उजागर हो गया है भाजपा और कांग्रेस में तो सर फुटव्वल और जूतम पैजार की स्थिति है ,परन्तु आप पार्टी के टिकट की खरीद फरोस्त का विडियो वायरल होने से पार्टी में भूचाल ही आ गया है ! सुचिता, स्वच्छ और पारदर्शिता की बड़ी-बड़ी बाते करने बाले नेता अब मुहं छिपाते अज्ञातवास में चले गए है स्तरहीन राजनीति के माने दुर्दिन शुरू हो गए है , ये पब्लिक है बाबू सब जानती है
विधानसभा का टिकट कटने के बाद बडी संख्या में समर्थकों के साथ बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल आज क़मलनाथ के आवास पहुंचे। मुरली मोरवाल के समर्थकों ने क़मलनाथ के बंगले के सामने जमकर हंगामा किया।
कांग्रेस होश में आओ के नारे लगाए। मोरवाल को दोबारा टिकट देने की मांग की। नाराज कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने खुद पर डीजल डालकर आग लगाने की कोशिश भी की। यहाँ मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोककर स्थिति को सम्हाल नही तो मामला कुछ और ही हो जाता
भाजपा से नही बिके थे ,फिर भी :-
इस मौके पर मुरली मोरवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें 30-40 करोड़ दे रही थी। राज्य मंत्री बनाने का भी वादा किया था लेकिन वो बिके नहीं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को इसकी जानकारी भी दी, लेकिन अब उनका ही टिकट काट दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो बड़नगर से वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा प्रत्याशी भीमावद के समर्थन में सीएम शिवराज ने किया शाजापुर में रोड शो
जानकारों के मुताबिक विधायक मोरवाल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा था, कांग्रेस की नेत्री ने ही उस पर यह आरोप लगाया था। उसे इन आरोपों के कारण जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। इसीलिए पार्टी ने बेटे पर लगे इन आरोपों के चलते मोरवाल का टिकट इस बार काट दिया है। 2018 के चुनाव में मोरवाल ने भाजपा के संजय शर्मा को शिकस्त दी थी। उन्होंने 76 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। मिडिया रिपोर्ट
यह भी पढ़ें।
मध्य प्रदेश में भाजपा वाली शिवराज सिंह सरकार के 18 सालों में अर्थव्यवस्था हुई है खस्ताहाल:सुप्रिया श्रीनेत